एक्सप्लोरर

Srinagar में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, पाकिस्तान से आया था एक दहशतगर्द

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक घंटे के भीतर दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया.

Srinagar Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के बाहरी इलाके हरवन में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक खूंखार आतंकवादी को मार गिराया गया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में मारे गए आतंकवादी की पहचान सलीम पर्रे के रूप में की, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. 

ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि एक अन्य विदेशी आतंकी को भी मार गिराया गया. हालांकि बाद में कहा गया कि सिर्फ सलीम मारा गया है. सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज भागने में सफल रहा लेकिन उसे पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान जारी है. इसी अभियान के दौरान हाफिज को भी ढेर कर दिया गया. पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हाफिज उर्फ हमज़ा बांदीपोरा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या समेत अन्य आतंकी वारदातों में शामिल रहा है.

हरवन के बाद श्रीनगर के गौसा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को ढेर कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से गोला-बारूद बरामद किया गया है. सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है. 31 दिसंबर को भी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. इससे पहले 30 दिसंबर को दक्षिण कश्मीर में दो मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह आतंकवादी मारे गए थे.

India-Pakistan Border पर नारको टेररिज्म से जुड़े हथियार और ड्रग्स बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget