एक्सप्लोरर

गुजरात से कोलंबो जा रहे मर्चेंट शिप में ब्लास्ट के बाद लगी आग, बुझाने के लिए श्रीलंका ने भारत से मांगी मदद

भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, हालांकि मर्चेंट वैसल, एक्सप्रेस-पर्ल से सभी क्रू-मेम्बर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन जहाज में आग लगने से समंदर में प्रदूषण फैलने का खतरा पैदा हो गया है.

नई दिल्ली: कोलंबों के करीब एक जहाज में लगी आग को बुझाने के लिए श्रीलंका ने भारत से मदद मांगी है. श्रीलंका की मदद के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने अपने दो जहाज और एक विमान को कोलंबो रवाना कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, जिस मर्चेंट शिप में आग लगी है वो गुजरात के हजीरा से कोलंबो जा रहा था. बलास्ट के बाद इस जहाज में आग लगी है. 

भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक, हालांकि मर्चेंट वैसल, एक्सप्रेस-पर्ल से सभी क्रू-मेम्बर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन जहाज में आग लगने से समंदर में प्रदूषण फैलने का खतरा पैदा हो गया है. इसीलिए श्रीलंका ने भारत सरकार से आग को जल्द से जल्द बुझाने के लिए मदग मांगी थी. इसीलिए कोस्टगार्ड (तटरक्षक बल) ने आईसीजीएस वैभव और एक टग वाटर-लिली के अलावा एक डोरनियर एयरक्राफ्ट को कोलंबो रवाना कर दिया है.  

जानकारी के मुताबिक, ये जहाज चीन में बना हुआ है और सिंगापुर की एक कंपनी इसे संचालित करती है. जहाज पर 1486 कंटेनर हैं और करीब 25 टन नाइट्रेक एसिड भी लगा हुआ है. खराब मौसम के चलते किसी कंटनेर के गिरने से जहाज पर ब्लास्ट हुआ और फिर आग पकड़ ली. ये जहाज गुजरात के हजीरा से कोलंबो जा रहा था. कोलंबो पोर्ट पर पहुंचने से पहले ही इसमें आग लग गई. 

भारतीय तटरक्षक बल के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (ऑपरेशन्स), के आर सुरेश के मुताबिक, एक्सप्रेस-पर्ल में एक ब्लास्ट के बाद आग लगी है. पहली प्राथमिकता है जहाज पर लगी आग को काबू करना. इसके लिए ही श्रीलंका ने भारत सरकार से मदद मांगी थी.

Delhi HC ने दिल्ली सरकार को सतर्क रहने का दिया निर्देश, कहा 'मलेरिया और डेंगू का संकट बर्दाश्त नहीं होगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget