एक्सप्लोरर

हरियाणा: गुरुग्राम के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर आज से लगाई जाएगी Sputnik V वैक्सीन

हरियाणा के गुरुग्राम में आज से लोगों को रूस की बनी स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाई जाएगी. खबरों के मुताबिक, आज ड्राइव के पहले दिन सेक्टर 31 स्थित पॉली-क्लीनिक में 50 लोगों को पहली डोज लगाई जाएगी. 

हरियाणा के गुरुग्राम में आज से लोगों को रूस की बनी स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाई जाएगी. गुरुग्राम प्रदेश का पहला जिला है जहां स्वास्थ्य विभाग रूस की बनी स्पुतनिक-वी वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी. खबरों के मुताबिक, आज सेक्टर 31 स्थित पॉली-क्लीनिक में 50 लोगों को पहली डोज लगाई जाएगी. 

सीएमओ डॉक्टर विरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया, "गुरुग्राम को स्पुतनिक-वी वैक्सीन की डोज मिली है. गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग प्रदेश का पहला जिला है, जहां अब तीनों वैक्सीन स्पुतनिक-वी, कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध है और लोगों को लगाई जा रही है." उन्होंने आगे कहा, "अगर वैक्सीन की डोज अधिक आएगी, तो केंद्रों की संख्या बढ़ा दी जाएगी लेकिन अभी एक ही केंद्र पर स्पुतनिक वैक्सीन लगाई जाएगी."

सीएमओ वीरेंद्र यादव ने कहा कि टीकाकरण अभियान सरकारी पॉलीक्लिनिक सेक्टर-31 में 12.00 बजे शुरू किया जाएगा और पहले दिन 50 खुराक उपलब्ध होंगे. 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर यह टीका नि:शुल्क दिया जाएगा. वहीं, वैक्सीन की दूसरी खुराक 21 दिनों के बाद दी जाएगी. उन्होंने बताया, "हमने सेक्टर 31 में पॉलीक्लिनिक, सेक्टर 10 में सिविल अस्पताल, वजीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सोहना और पटौदी में उप-मंडल सरकारी अस्पतालों में आवश्यक तापमान बनाए रखने के लिए डीप फ्रीजर रखे हैं, जो जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया था." 

गुरुग्राम में तेजी से आगे बढ़ रही वैक्सीन देने की मुहिम 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुग्राम में अब तक कुल 15,35,573 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है. इन खुराकों में से शुक्रवार को 14,248 खुराक दी गईं. राज्य में टीकाकरण अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है. राज्य सरकार का लक्ष्य लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन देना है, ताकि उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा कम हो सके.

ये भी पढ़ें-

अब मसूरी में प्रवेश करने से पहले दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, भीड़ बढ़ने पर हुई सख्ती

गंगा में नहीं पाए गए कोरोना वायरस के निशान, रिसर्च के बाद नदी कोविड-फ्री घोषित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, सुखबीर बादल पर हमले के बाद किया कॉल
PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से की बात, सुखबीर बादल पर हमले के बाद किया कॉल
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget