एक्सप्लोरर

अब मसूरी में प्रवेश करने से पहले दिखानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट, भीड़ बढ़ने पर हुई सख्ती

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच मसूरी में सैलानी कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करते दिख रहे हैं. ऐसे में प्रशासन सख्ती दिखाते हुए सैलानियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है.

कोरोना की दूसरी लहर और प्रतिबंधों में छूट के बाद लोग छुट्टियां और गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी इलाकों की ओर जाते दिख रहे हैं. मसूरी, मनाली, नैनीताल में सैलानियों का तांता लगा दिख रहा है. ऐसे में मसूरी के प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सैलानियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है. 

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में धीमी के बाद ज्यादातर सभी राज्यों को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है. वहीं लोग छुट्टियां और गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन पर निकलते दिखाई दे रहे हैं. बीते दिनों मसूरी, नैनीताल, मनाली की कई तस्वीरें सामने आयी हैं जहां सैलानी कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई पड़े.

कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा

एक ओर कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तनाव बना हुआ है वहीं, लोग बेपरवाह और लापरवाही बरत कर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखे हिल स्टेश्नस पर घूमते दिखाई दे रहे हैं. बता दें, हालहि में एक तस्वीर मसूरी के कैम्पटी फॉल की वायरल हुई है जहां लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए साफ दिखाई दिए. ऐसे में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मसूरी में प्रवेश करने वाले सभी सैलानियों को कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है.

 

रिपोर्ट ना दिखाने पर वापस भेज दिया जाएगा

ये साफ है कि मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं. मसूरी में सैलानियों की संख्या बेहद बढ़ रही है साथ ही लोग कोरोना नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बनाने का फैसला लिया है और ये साफ कर दिया है कि अब मसूरी में प्रवेश करने वाले सभी सैलानियों के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए और अगर सैलानियों के पास रिपोर्ट नहीं हुई तो उन्हें मसूरी के कोल्हूखेत से ही वापस भेज दिया जाएगा. मसूरी के पुलिस अधिकारी नरेंद्र पंत के मुताबिक, जिन सैलानियों के पास ऑनलाइन होटल बुकिंग और कोरोना जांच रिपोर्ट होगी केवल उन्हें ही जाने की इजाजत दी जाएगी.

तस्वीरों पर लव अग्रवाल ने जाहिर की चिंता

वहीं, इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भी इन वायरल तस्वीरों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि, ‘‘देश अभी महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा कि क्या हम इस भ्रामक धारणा को तो नहीं मान बैठे कि कोविड-19 समाप्त हो गया है.’’

छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर चिंता जताते हुए गुरुवार को कहा था कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं जिससे महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें. 

मसूरी के कैम्पटी फॉल का वीडियो दिखा सरकार ने चेताया, क्या ऐसे रुकेगी कोरोना की तीसरी लहर?

पंजाब में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म, एक दिन का रह गया स्टॉक, सीएम अमरिंदर ने लगाई केन्द्र से गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget