एक्सप्लोरर

Spurious Household Products: जाली हेलमेट, गैस सिलेंडर और प्रेशर कुकर बेचने वालों की 'शामत', सख्त हुई सरकार

CCPA On Spurious Household Products: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने नकली हेलमेट और घरेलू इस्तेमाल वाले जाली या नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है.

CCPA On Spurious Helmets, Pressure Cooker, Cooking Gas Cylinder: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने नकली हेलमेट और घरेलू इस्तेमाल वाले जाली या नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है. उपभोक्ता संरक्षण नियामक ने बुधवार को कहा कि जाली ‘आईएस निशान’ वाले प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ जनहित में यह अभियान चलाया जा रहा है. सीसीपीए पहले ही अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएममॉल सहित पांच ई-कॉमर्स कंपनियों को इस बारे में नोटिस जारी कर चुका है. सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा, ‘‘इन ई-कॉमर्स मंचों पर कई विक्रेता ऐसे प्रेशर कुकर बेच रहे हैं जो भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं.’’ 

एक्शन में सीसीपीए
सीसीपीए ने पांच ई-कॉमर्स कंपनियों और कई विक्रेताओं को भारतीय मानक ब्यूरो के मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले प्रेशर कुकर की बिक्री के लिए नोटिस भेजा है. खरे ने कहा, ‘‘हमने न केवल ऑफलाइन बाजार में बल्कि ई-कॉमर्स मंचों पर भी नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ निगरानी और प्रवर्तन तेज किया है. इस देशव्यापी अभियान के तहत हमने तीन उत्पादों....प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलेंडर की पहचान की है.’’

जिला कलेक्टरों को सौंपी जांच
उन्होंने कहा कि बाजारों में इस तरह के नकली उत्पादों की बिक्री पर लगाम के लिए सीसीपीए ने सभी जिला कलेक्टरों को उन कंपनियों की जांच करने को कहा है जिनके खिलाफ उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन की शिकायतें मिली हैं. जिला कलेक्टर अपने अधिकारों के अंदर यह जांच करेंगे और इस बारे में अगले दो माह में रिपोर्ट देंगे. खरे ने बताया कि इसके अलावा सीसीपीए जाली उत्पादों की बिक्री पर अंकुश के लिए व्यक्तिगत रूप से सभी ई-कॉमर्स मंचों की निगरानी कर रहा है. ‘‘विशेषरूप से हमारा ध्यान इन तीन उत्पादों पर है. ऐसे मामले सामने आने पर हम मुकदमा करेंगे.’’

उपभोक्ताओं से अपील
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि इन उत्पादों की खरीदारी करते समय वे अपनी खुद की सुरक्षा के लिए बीआईएस का भारतीय मानक (आईएस) का निशान जरूर देखें. वेबसाइटों पर भी ग्राहक उत्पादों के फीचर्स में इस आईएस निशान को देखें. खरे ने कहा कि उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि प्रेशर कुकर, दोपहिया हेलमेट और रसोई गैस सिलेंडर की बिक्री ‘आईएस’ के निशान के बिना नहीं की जा सकती.

उत्पाद पर क्या देखें उपभोक्ता?
उन्होंने बताया कि उदाहरण के लिए उपभोक्ताओं को हेलमेट पर बीआईएस के निशान ‘आईएस 4151:2015’ और प्रेशर कुकर पर ‘आईएस 2347:2017’ के निशान को देखना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

Pakistan PM on Economy : प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना पाकिस्तान हुआ कंगाल, बोले- देश चलाने के लिए नहीं बचे पैसे

PM Garib Kalyan Anna Yojana: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद बढ़ी, अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget