एक्सप्लोरर

PM Modi Security: PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले SPG टीम पहुंची शिमला, रिज मैदान में सुरक्षा का लिया जायजा

PM Modi Security: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. पीएम की सुरक्षा को लेकर ज़ायज़ा लेने के लिए एसपीजी टीम भी शिमला पहुंच चुकी है. 

PM Modi Security: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) ने अपने कार्यकाल के 8 साल पूरे कर लिए हैं. केंद्र सरकार (Central Government) के 8 साल पूरे होने के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया है. ये समारोह 31 मई को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) में आयोजित किया जा रहा है. चूंकि इस साल हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए शिमला को 8वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए चुना गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है. पीएम की सुरक्षा को लेकर ज़ायज़ा लेने के लिए एसपीजी टीम भी शिमला पहुंच चुकी है. 

शिमला के रिज मैदान पर विशेष सुरक्षा दल (SPG) ने निरीक्षण किया. एसपीजी ने मंच लगाने के लिए रिज मैदान या टका बैंच दोनों ही स्थानों का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को शिमला आ रहे हैं. इस दौरान वह रैली को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम बड़ा होगा क्योंकि प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने के रूप में शिमला से देशभर को संबोधित करेंगे. दौरे की तैयारी में कोई कमी न रहे, इसलिए राज्य सचिवालय से लेकर जिला प्रशासन तक के सभी अधिकारी हर काम पूरी गंभीरता से करने में लगे हैं.

पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर
अग्निशमन विभाग द्वारा अनाडेल, रिज, पीटरहॉफ में दमकल की गाड़ियों के साथ तैनात किया जाएगा. ऊपरी शिमला से आने वाली बसे एवं छोटे वाहन लोगों को संजौली बाईपास राजकीय महाविद्यालय संजौली के नीचे छोड़कर वापस ढली बाईपास वाले रोड को रवाना किया जाएगा. सोलन और सिरमौर की ओर से आने वाली बसे क्रॉसिंग से आईएसबीटी की तरफ भेजा जाएगा और छोटे वाहनों को 103 से वापस आईएसबीटी की तरफ भेजा जाएगा. हिमाचल प्रदेश को मिल रही पन्नू की धमकियों के बीच पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है.

रिज मैदान के टका बेंच से होगा पीएम मोदी का संबोधन
हिमाचल सरकार पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरी तैयारियों में जुट गई है. रिज मैदान के टका बेंच से पीएम मोदी का संबोधन होना है. समारोह में शिरकत करने वालों के लिए 14 ब्लॉक बनाए जाने का प्रस्ताव है. माल रोड और स्कैंडल प्वाइंट पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाए जाने की योजना है. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान भारी भीड़ इकट्ठा होने की संभावना है. इस मौके पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी के शिमला दौरे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगभग 5000 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी.

यह भी पढ़ेंः
Muslim Personal Law Board के सदस्य बोले, 'ज्ञानवापी ही नहीं मथुरा और बाकी मस्जिदों पर भी विवाद खड़ा कर दिया गया'

Mundka Fire Case: AAP का BJP पर हमला, कहा- MCD केंद्र के अधीन, गृहमंत्री करें दोषियों पर कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
TMC Crisis: 'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
'लोग ईंट-पत्थर नहीं फेंक रहे...', बंगाल में अंडा अटैक की घटनाओं पर बोली BJP, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता
बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP, फेंका ऐसा तुरुप का इक्का, चारों खान चित हो गई TMC, देखती रह गईं ममता

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget