एक्सप्लोरर

LTC Scam Case: एलटीसी घोटाले में पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल कुमार सहनी दोषी करार, CBI स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला

RJD MLA Anil Sahani: जेडीयू के पूर्व सांसद और आरजेडी के विधायक अनिल कुमार सहनी एलटीसी घोटाले मामले में दोषी करार दिए गए हैं. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. अब सजा पर सुनवाई होनी है.

Anil Kumar Sahani: केंद्रीय अन्वेषण (ब्यूरो) यानी सीबीआई (CBI) की एक विशेष अदालत (Special Court) ने सोमवार को जेडीयू (JDU) के पूर्व राज्यसभा सदस्य और मौजूदा आरजेडी (RJD) विधायक अनिल कुमार सहनी (Anil Kumar Sahani) को अवकाश एवं यात्रा भत्ता (LTC) घोटाला मामले में दोषी ठहराया है.

ये मामला यात्रा और महंगाई भत्ते की धोखाधड़ी से प्रतिपूर्ति (भुगतान) का दावा करने से संबंधित है, जब सहनी राज्यसभा के सदस्य थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोप है कि सहनी ने बिना कोई यात्रा किए यात्रा और महंगाई भत्ते की प्रतिपूर्ति के रूप में जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास दिए और राज्यसभा के साथ 23.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी की.

31 अगस्त को सजा पर बहस

केंद्रीय एजेंसी ने 31 अक्टूबर 2013 को सहनी और अन्य के खिलाफ केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के एक संदर्भ के बाद मामला दर्ज किया था. दो दिन बाद यानी 31 अगस्त को अदालत में सहनी की सजा के बिंदुओं पर बहस की जाएगी. अनिल कुमार सहनी फिलहाल लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी से विधायक हैं.

कौन हैं अनिल कुमार सहनी

अनिल कुमार सहनी (Anil Kumar Sahani) मौजूदा समय में आरजेडी (RJD) से बिहार (Biahr) के कुढ़नी विधानसभा से विधायक हैं. इससे पहले वो जेडीयू (JDU) से राज्यसभा सदस्य भी रहे. उनके पिता भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं. हाल ही में वो अपने एक वीडियो (Video) को लेकर चर्चा में आए थे. इस वीडियो में वो अजीबोगरीब स्थिति में नजर आ रहे थे. अनिल सहनी पीएचडी भी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में बिना अनुमति CBI की डायरेक्ट एंट्री पर लगाई जाए रोक, पढ़िए शिवानंद तिवारी और आलोक मेहता ने क्या कहा

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी के बहाने JDU ने BJP पर किया हमला, ललन सिंह ने पुरानी कहानियों का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget