एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी के सांसद ने विकास दुबे के एनकाउंटर के तरीके पर उठाए सवाल, जांच की मांग की

एसपी सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि विकास दुबे के ऊपर कभी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और यूएपीए कानून के तहत मुकदमा नहीं दर्ज किया गया, आखिर उसको किस का संरक्षण मिला हुआ था?

नई दिल्ली: दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब कई लोग इस एनकाउंटर के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर विकास दुबे के एनकाउंटर की जरूरत पड़ी क्यों? क्योंकि विकास दुबे ने जानकारी के मुताबिक खुद ही सरेंडर किया था और अगर उसने सरेंडर किया था तो फिर वह भागेगा क्यों? ऐसे ही सवाल उठाये हैं समाजवादी पार्टी सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने भी और उन्होंने इस एनकाउंटर के जांच की मांग की है.

सरेंडर करने वाला आरोपी भागेगा क्यों- रवि प्रकाश वर्मा समाजवादी पार्टी सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास को राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ था और इसी वजह से वह लगातार घटनाओं को अंजाम देता जा रहा था. अगर एसटीएफ की 100 टीमें भी उसको ढूंढ नहीं पायीं और वह खुद सरेंडर कर पुलिस के सामने आया. तो ऐसा शख्स भागेगा क्यों?

गाड़ी फिसली और पलटी तो उस पर खरोंच के निशान क्यों नहीं?- एसपी सांसद समाजवादी पार्टी सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जैसा पुलिस ने जानकारी दी कि गाड़ी चलते चलते पलट गई थी जिसके बाद विकास दुबे वहां से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने पुलिस पर हमला किया तो फिर गाड़ी पर फिसलने के दौरान खरोंच के निशान क्यों नहीं दिखे? और अगर गाड़ी फिसली तो कैसे गाड़ी के सामने का शीशा नहीं टूटा?

विकास दुबे को मिला हुआ था राजनैतिक संरक्षण- रवि प्रकाश वर्मा रवि प्रकाश वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक विकास दुबे के ऊपर 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज़ थे तो ऐसे में आखिर उसको पहले ही जिला बदर क्यों नहीं किया गया? विकास दुबे के ऊपर कभी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और यूएपीए कानून के तहत मुकदमा नहीं दर्ज किया गया, आखिर उसको किस का संरक्षण मिला हुआ था? रवि प्रकाश वर्मा ने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री को पुलिस के आला अधिकारियों ने ऐसे शातिर अपराधियों की सूची सौंपी तो उसमें विकास दुबे का नाम क्यों नहीं था?

विकास दुबे के संपर्क में थे कई रसूखदार लोग- एसपी सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से विकास दुबे के संपर्क में कई रसूख वाले लोग भी रहे हैं जो ये भी दिखाता है कि इस वक्त प्रदेश में सिर्फ एक विकास दुबे नहीं बल्कि कई ऐसे विकास दुबे हैं जिनको राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है और उसी का फायदा उठाते हुए वो इस तरीके की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

गिरफ्तार कर होती पूछताछ तो कई लोगों का नाम होते उजागर- रवि प्रकाश वर्मा रवि प्रकाश वर्मा ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि जिस तरह से विकास दुबे घटना के बाद फरार हुआ तो वह इस बात की ओर इशारा करता है कि उसकी मदद लगातार की जा रही थी. संभव है कि इसमें पुलिस वाले या उच्च पदों पर बैठे हुए लोग भी शामिल हों. अगर विकास दुबे पुलिस गिरफ्त में रहता और उससे पूछताछ होती तो ऐसे सभी लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकती थी.

समाजवादी पार्टी सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि अगर विकास दुबे के मामले की सुनवाई कोर्ट में होती वहां तथ्य रखे जाते तो ज्यादा अच्छा होता. हालांकि तब भी इसको सजा ऐसी ही मिलती लेकिन कम से कम उन लोगों के नाम उजागर होते जो इसकी मदद कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

Vikas Dubey Encounter: रास्ते में गाय-भैसों का झुंड आ गया, जानवरों को बचाने में पलट गई गाड़ी- यूपी एसटीएफ

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget