एक्सप्लोरर

Weather Updates: मॉनसून के केरल पहुंचने में हो सकती है देरी, 3 जून तक दस्तक देने का अनुमान- IMD

Monsoon Weather Updates: केरल में मानसून की शुरुआत 31 मई के आसपास होने की उम्मीद थी. हालांकि, अब इसकी शुरुआत 3 जून तक होने की उम्मीद है.

नई दिल्ली: केरल में दक्षिणपश्चिम मॉनसून के आगमन में दो दिन की देरी हो सकती है. राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी. हालांकि निजी पूर्वानमुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि मॉनसून केरल में दस्तक दे चुका है. ‘स्काईमेट वेदर’ के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी पी शर्मा ने कहा कि इस साल मॉनसून की शुरुआत बहुत कमजोर है. स्काईमेट वेदर ने इससे पहले पूर्वानुमान जताया था कि मॉनसून केरल में 30 मई को दस्तक देगा.

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि कर्नाटक तटीय इलाके में चक्रवातीय परिसंचरण से दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना बाधित हुआ है. विभाग ने कहा, 'एक जून से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं धीरे-धीरे जोर पकड़ सकती हैं, जिसके चलते केरल में बारिश संबंधी गतिविधि में तेजी आ सकती है. लिहाजा केरल में तीन जून के आसपास मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है.'

पहले 31 मई को मॉनसून आने का था अनुमान
केरल में सामान्य रूप से एक जून को मॉनसून दस्तक दे देता है. इसके साथ ही देश में चार महीने तक चलने वाली वर्षा ऋतु शुरुआत हो जाती है. मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में केरल में 31 मई को मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान जताया था. आईएमडी ने रविवार की सुबह अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि केरल में मानसून की शुरुआत 31 मई के आसपास होने की उम्मीद थी. हालांकि, दोपहर तक उसने कहा कि इसकी शुरुआत 3 जून तक होने की उम्मीद है.

आईएमडी के अनुसार, केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत तीन मापदंडों पर निर्भर करती है. यदि 10 मई के बाद, 14 स्टेशनों में से 60 फीसदी (मिनिकॉय, अमिनी, तिरुवनंतपुरम, पुनालुर, कोल्लम, अल्लपुझा, कोट्टायम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझीकोड, थालास्सेरी, कन्नूर, कुडुलु और मैंगलोर) में लगातार दो दिन 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश होती है तो दूसरे दिन केरल में मॉनसून की शुरुआत की घोषणा की जाती है, बशर्ते अन्य दो मानदंड भी साथ में हों.

शर्मा ने कहा कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत की घोषणा के लिए आईएमडी के सभी मानदंड पूरे हो गए हैं. पश्चिमी हवाओं की गहराई उतनी नहीं है जितनी की उम्मीद है. साथ ही, बारिश के मानदंड केरल में मॉनसून की शुरुआत की घोषणा करने के लिए अधूरे हैं. इस साल मॉनसून सामान्य रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-
Delhi Unlock: दिल्ली में आज से अनलॉक प्रक्रिया शुरू, मेट्रो सेवा अभी बंद, जानें क्या-क्या खुला

महाराष्ट्र: सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन, कुछ जिलों में रिव्यू के बाद मिलेगी छूट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष की 1 नवंबर की रैली के विरोध में उतरा सिख समुदाय, कहा- 'हमारे दुखों को...'
विपक्ष की 1 नवंबर की रैली के विरोध में उतरा सिख समुदाय, कहा- 'हमारे दुखों को...'
विंग्स ओवर गंगा शो में दिखा गजब का प्रदर्शन, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
विंग्स ओवर गंगा शो में दिखा गजब का प्रदर्शन, राफेल-तेजस समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल
'कॉलेजियम से पहले...', पूर्व CJI चंद्रचूड़ पर जस्टिस कौल का खुलासा, मचा सियासी बवाल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
टी20 में टीम इंडिया का 'तिहरा शतक', श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लिखा नया इतिहास
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget