एक्सप्लोरर

दक्षिणी गुजरात का एग्जिट पोल: दक्षिण में खिला रहा है कमल, कांग्रेस को भारी नुकसान

दक्षिणी गुजरात प्रदेश चुनाव एग्जिट पोल: एग्जिट पोल में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलेंगे. क्या कहता है गुजरात की जनता का मूड? किस क्षेत्र में किसे मिलेगी बढ़त ? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल, किसकी बनेगी सरकार?

नई दिल्ली: उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा 18 दिसंबर को खुलेगा. लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ आपके लिए लाया है गुजरात का सबसे सटीक एग्जिट पोल. हम आपको क्षेत्रवार नतीजे बता रहे हैं. दक्षिणी गुजरात में 35 सीटें हैं.

दक्षिण गुजरात में किसे कितना वोट शेयर? दक्षिण गुजरात की 35 सीटों के वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी का कमल यहां झूम कर खिला है और कांग्रेस की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है. बीजेपी को 52%, कांग्रेस को 40% और अन्य के हिस्से 08 प्रतिशत वोट शेयर जाता दिख रहा है. दक्षिण गुजरात में किसे कितनी सीटें? सीटों के बंटवारे पर नजर डालें तो बीजेपी को 21-27, कांग्रेस को 9-13 और अन्य के हिस्से 0-1 सीट जाती नजर आ रही हैं. सीटों के औसत पर नजर डालें को बीजेपी को 24, कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही हैं. यहां अन्य का खाता भी नहीं खुल रहा है. बीजेपी कांग्रेस के बहुत आगे है लेकिन 2012 के मुकाबले उसे चार सीटों का घाटा हो रहा है.

यहां समझें गुजरात चुनाव का गणित गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई. गुजरात का चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात से दिल्ली आने के बाद यह पहला चुनाव है. इसलिए बीजेपी 22 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने इसे प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया है. इसके साथ ही गुजरात चुनाव जीएसटी पर मुहर के तौर पर भी देखा जा रहा है. वहीं कांग्रेस के लिए 22 साल बाद सत्ता में वापस आने की चुनौती है तो राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद यह चुनाव कांग्रेस के लिए और भी गंभीर हो गया है. गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा 92 है.

2012 किसे मिलीं कितनी सीटें? गुजरात में कुल सीटों की संख्या 182 है, 2012 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 61 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं. 2012 के वोट फीसद की बात करें तो बीजेपी को 48%, कांग्रेस को 39% और अन्य को 13 फीसदी वोट मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget