एक्सप्लोरर

SOUL Leadership Conclave: SOUL कॉन्क्लेव में पीएम मोदी बोले – मजबूत नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत, जानें और क्या कहा?

PM Modi: PM मोदी ने भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया और नए भारत के नेतृत्व व विकास पर जोर दिया. उन्होंने कहा देश को ऐसे लीडर्स चाहिए जो बदलाव लाने के साथ ट्रेंड सेट करें.

SOUL Conclave: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि भविष्य युवाओं का इंतजार कर रहा है और व्यक्ति निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में बेहतरीन नेतृत्व की जरूरत है और हमें हमेशा अपने लक्ष्य और दिशा पर ध्यान देना चाहिए. इस दिशा में SOUL जैसे संस्थानों की भूमिका अहम होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो सभी क्षेत्रों में तेज गति से प्रगति करनी होगी. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोग तैयार करने होंगे जो केवल ट्रेन बनाने वाले न हों, बल्कि ट्रेंड सेट करने वाले भी बनें. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की नई पीढ़ी को वैश्विक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा जिससे देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सके.

हर क्षेत्र में सर्वोत्तम नेतृत्व तैयार करना जरूरी - PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में हर सेक्टर, हर वर्टिकल और जीवन के हर पहलू में हमें सर्वोत्तम नेतृत्व तैयार करना होगा. उन्होंने कहा कि कुछ आयोजन दिल के बेहद करीब होते हैं और SOUL लीडरशिप कॉन्क्लेव भी ऐसा ही एक अहम आयोजन है. उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर वे खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाएंगे तो आने वाले समय में उनके योगदान को याद किया जाएगा.

वैश्विक स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ाने की रणनीति

पीएम ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भारत को गुलामी से बाहर निकालकर एक मजबूत नेतृत्व वाला राष्ट्र बनाना चाहते थे. उनका विश्वास था कि अगर 100 सशक्त लीडर तैयार किए जाएं तो भारत को न केवल आजादी मिल सकती है बल्कि ये दुनिया का नंबर एक देश बन सकता है. उन्होंने कहा कि इसी मंत्र को अपनाते हुए हमें आगे बढ़ना है.

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत डिप्लोमेसी से लेकर टेक्नोलॉजी इनोवेशन तक एक नई लीडरशिप को आगे बढ़ाएगा तो हर क्षेत्र में देश का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य एक मजबूत नेतृत्व पीढ़ी पर निर्भर है और इसके लिए युवाओं को वैश्विक जरूरतों के अनुसार खुद को तैयार करना होगा.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget