एक्सप्लोरर

प्रवासियों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद की स्मृति ईरानी ने की तारीफ, कहा- आपके काम पर बहुत गर्व है

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं. ट्विटर के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी उनसे संपर्क कर रहे हैं और सोनू ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में जुटे हैं.

देश में कोरोनावायरस के कारण किए गए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनकर उभरी है. देश के अलग-अलग राज्यों से प्रवासी मजदूरों के पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घर जाने से लेकर साइकिल, ट्रक या सीमेंट मिक्सर जैसे तरीकों से अपने घर पहुंचने की तस्वीर लगातार सामने आई. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कई प्रवासियों को बसों में उनके घर भेजने का बीड़ा उठाया है और अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनकी तारीफ की है.

सोनू सूद लगातार मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंसे प्रवासियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में वापस भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं. ट्विटर के माध्यम से प्रवासी उनसे संपर्क कर रहे हैं और सोनू उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाने का भरोसा दिला रहे हैं.

सोनू के ऐसे ही एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए स्मृति ने सोनू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सोनू पर गर्व है. स्मृति ने लिखा, "सोनू, ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर 2 दशकों से आपको जानती हूं और एक्टर के तौर पर आपकी प्रगति पर खुशी मिली है. लेकिन ऐसे चुनौैतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है. जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया."

स्मृति के ट्वीट पर एक्टर रवि किशन ने भी सहमति जताई और सोनू की तारीफ करते हुए लिखा. "यही सब याद रहता है दुनिया में."

सोनू ने भी दिया जवाब

वहीं स्मृति ईरानी से तारीफ पर सोनू ने भी जवाब दिया और कहा कि स्मृति के शब्दों से उन्हें और भी ज्यादा काम करने का प्रोत्साहन मिला है. सोनू ने लिखा, "शुक्रिया मेरी दोस्त, आप हमेशा से प्रेरणा रही हो. आपके प्रोत्साहित करने वाले शब्दों ने मुझे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है. मैं आपसे वादा करता हूं कि जब तक हमारे हर एक भाई और बहन अपने घर तक नहीं पहुंचते, मैं उनके साथ रहूंगा. जैसे आपने हमें गर्व महसूस कराया है, मैं भी वैसे ही करूंगा. आपको बड़ा सलाम."

अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं मदद

सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद में जुटे हुए हैं. वो ट्विटर पर लगातार आ रही रिक्वेस्ट पर जवाब दे रहे हैं और भावुक मैसेज के साथ ही लोगों को घर पहुंचाने का भरोसा दे रहे हैं.

इसके अलावा भी सोनू कई तरह से कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी ओर से मदद दे चुके हैं. सोनू ने मुंबई में अपने 6 मंजिला होटल को शहर के स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए उपलब्ध कराया है.

वहीं पंजाब में भी सोनू ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 1,500 PPE किट उपलब्ध कराई थीं, जबकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुंबई में कई लोगों को फूड किट भी बांटे थे. सोनू के इन कदमों की लगातार तारीफ हो रही है और लोग उन्हें असली हीरो भी बोल रहे हैं.

ये भी पढ़ें

प्रवासी मजदूरों की मदद को आगे आए एक्टर सोनू सूद, मजदूरों के लिए चलाई बसें

मजदूर ने लगाई मदद की गुहार तो बोले सोनू सूद- 'दो दिन में अपने घर का पानी पियोगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget