एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी का कोरोना फाइटर्स को धन्यवाद, कहा- इससे बड़ी 'देशभक्ति' नहीं, सभी सहयोग करें

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे.

नई दिल्ली: सारा देश इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है. देश के लगभग सभी राज्य इस वायरस की चपेट में हैं. अब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने देश के नाम अपना संदेश जारी किया है. अपने संदेश में सोनिया ने कहा है कि कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी 'देशभक्ति' कोई नहीं है. हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे.

देशवासियों के नाम अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे. सबसे पहले मैं इस संकट के समय में भी शांति, धैर्य और संयम बनाए रखने के लिए सभी देशवासियों को दिल से धन्यवाद करती हूं. आशा करती हूं कि आप सभी लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. आप सभी दूरी बनाए रखने का पूरी तरह पालन करें. अपने-अपने घरों में रहें. समय-समय पर अपने हाथ धोते रहें. बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर के बाहर कदम रखें और वो भी मास्क, चुन्नी या गमछा लगाकर. आप सभी इस लड़ाई में सहयोग करें.''

सोनिया ने कहा, ''आज कोरोना के इस संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है. हम इस मुश्किल समय में आपके परिवार जनो, पति-पत्नी-बच्चों, माता-पिता के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते. जोखिम होने के बावजूद भी आपके सहयोग और समर्थन से ही आप इस लड़ाई को लड़ पा रहे हैं. इनको धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है.''

कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा, ''मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे ये योध्दा व्यक्तिगत सुरक्षा का अभाव होने के बावजूद भी इस लड़ाई को जीतने में दिन-रात एक किए हुए हैं. हमारे डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी और समाज सेवी संगठन व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी होने के बावजूद इलाज कर रहे हैं. पुलिस और जवान पहरा देकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करवा रहे हैं. सफाई कर्मचारी इस मुश्किल समय में भी संसाधनों की कमी के बाद भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार सफाई बनाए हुए हैं. सरकारी अफसर भी चौबीसों धंटे इस वायरस पर नियंत्रण पाने और लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.''

उन्होंने कहा, ''लेकिन आपके-हमारे सहयोग के बिना इनकी लड़ाई कमजोर पड़ सकती है और हमें ऐसा नहीं होने देना है. हमें इन सभी को सम्मान देना है. कई जगहों पर डॉक्टर्स के साथ गलत व्यवहार की खबरें आ रही है, ये काफी गलत है. क्योंकि, हमारी सभ्यता और संस्कृति ऐसी नहीं है. हमें इन सबका सहयोग और समर्थन करना चाहिए. इस संकट में आप ही में से कई लोग अपने स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास कर रहे हैं. कोई लोगों को खाना खिला रहा हैं, कोई मास्क बांट रहा है, कोई सेनेटाइजर बांट रहा है, कोई गरीबों तक सूखा राशन पहुंचा रहा है. मतलब हर हिंदुस्तानी कोरोना से इस लड़ाई को जीतने में एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है. आप सभी लोग धन्यवाद के पात्र हैं.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, तो कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आप सभी योध्दाओं की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है. आप किसी भी मदद या जरूरत के लिए राज्यों या हमारे सेंट्रल कण्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते हैं.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का सिपाही आपकी हर संभव मदद करेगा. मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या फिर विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं. मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे. आप सभी अपने घरों में रहें. सुरक्षित रहें.''

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के बाद ममता बनर्जी के एक और करीबी पर भीड़ ने किया अटैक, सामने आया हमले का वीडियो
अभिषेक बनर्जी के बाद ममता बनर्जी के एक और करीबी पर भीड़ ने किया अटैक, सामने आया हमले का वीडियो
'अभिषेक के इलाज के लिए BJP का दबाव', ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- अगर कुछ हुआ तो अस्पताल होगा जिम्मेदार
'अभिषेक के इलाज के लिए BJP का दबाव', ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, कहा- अगर कुछ हुआ तो अस्पताल होगा जिम्मेदार
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- 'अगर जरूरत पड़ेगी तो हम...'
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, कहा- 'अगर जरूरत पड़ेगी तो हम...'

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मनोज जरांगे ने पानी पीकर तोड़ा अनशन, कल रात बिगड़ी थी तबीयत
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- '15 साल तक खुद को...'
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आया शुभेंदु सरकार का पहला रिएक्शन, कहा- '15 साल तक खुद को...'
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Cooler Tips: अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
अब कूलर भी देगा AC जैसी ठंडी हवा, बस पानी की टंकी में मिलाएं ये चीजें, फिर देखें कमाल
Embed widget