एक्सप्लोरर
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजमेर में ख्वाजा की दरगाह के लिए भेजी चादर

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में चढ़ाने के लिए आज पार्टी के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को एक चादर सौंपी. इस प्रतिनिधिमंडल में सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, अंबिका सोनी, मोतीलाल वोरा, मोहसिना किदवई, सलमान खुर्शीद और अन्य नेता शामिल हैं. विदेश से लौटने के बाद सोनिया की पार्टी नेताओं के साथ यह पहली बातचीत थी. बताया जाता है कि सोनिया इलाज के लिए अमेरिका गई थीं.
और पढ़ें























