एक्सप्लोरर

दिवाली के बाद राहुल बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी ने दिए संकेत

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि राहुल गांधी को जल्द पार्टी अध्यक्ष के रूप में प्रमोट किया जा सकता है. सोनिया से जब पत्रकारों ने कई बार यह सवाल किया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कब पार्टी का नेतृत्व सौंपा जाएगा तब इसपर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ऐसा जल्द किया जाएगा.’’

कांग्रेस के संगठन चुनाव चल रहे हैं और कई प्रदेश यूनिट्स पहले ही राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का अनुरोध करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं. कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि राहुल को दिवाली के बाद उनकी मां सोनिया गांधी की जगह अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो दिवंगत पीएम राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी का देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर 20 साल का ऐतिहासिक कार्यकाल समाप्त हो जाएगा.

बताते चलें कि अमेरिका दौरे से लौटे राहुल गांधी पहले की तुलना में राजनीति को लेकर संजीदा नज़र आ रहे हैं. गुजरात चुनाव में वे, उनकी टीम और ख़ास तौर पर उनकी सोशल मीडिया टीम काफी अच्छा कर रही है. हाल ही में कांग्रेस पार्टी में हुए बड़े बदलावों में पार्टी की ऑनलाइन टीम की ज़िम्मेदारी फिल्मों से राजनीति में आई राम्य को सौंपी गई है, जिसके बाद से ऐसा लगता है कि मानो जैसे सोशल मीडिया पर कांग्रेस में एक नई जान सी आ गई है.

जनलोकपाल आंदोलन के बाद से लगतार दुर्दशा झेल रही नेहरू-गांधी की पार्टी कांग्रेस एक तबके को राहुल के अध्यक्ष बनने से बहुत उम्मीदे हैं, वहीं दूसरा तबका और विपक्ष इसे बहुत तब्बजो नहीं देता नज़र आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget