एक्सप्लोरर

अहमद पटेल के निधन पर सोनिया ने जताया दुख, कहा- ऐसे साथी को खोया, जिसने पूरी जिंदगी पार्टी को दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है. सोनिया गांधी ने कहा है कि उन्होंने एक वफादार सहयोगी, दोस्त खो दिया है. ऐसे साथी को खोया है, जिसने पूरी जिंदगी पार्टी को दी.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो चुका है. 71 वर्ष की उम्र में अहमद पटेल ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अहमद पटेल के निधन के बाद से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है. अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के काफी विश्वसनीय माने जाते थे. वहीं अब सोनिया गांधी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे कॉमरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र थे जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता. पटेल का पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित था.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर दुख जताया है. सोनिया गांधी ने कहा है कि उन्होंने एक वफादार सहयोगी, दोस्त खो दिया है. ऐसे साथी को खोया है, जिसने पूरी जिंदगी पार्टी को दी. वहीं सोनिया गांधी फिलहाल स्वास्थ्य कारणों की वजह से गोवा में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी अहमद पटेल के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगी.

एक शोक संदेश में उन्होंने कहा, 'अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है जिनका पूरी जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था. उनकी निष्ठा और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, मदद के लिए हमेशा मौजूद रहना और उनकी शालीनता कुछ ऐसी खूबियां थीं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थीं. मैंने ऐसा कॉमरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता. मैं उनके निधन पर शोक प्रकट करती हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं.'

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,' यह एक दुखद दिन है. अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे. उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और अपने सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे. वह एक जबरदस्त संपत्ति थी. हम उन्हें याद करेंगे. फैजल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना.'

बेटे ने दी निधन की जानकारी

वहीं पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए फैजल पटेल ने कहा, 'बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु हो गई है. 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे पिता का निधन हो गया. लगभग एक महीना पहले वे कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हुआ.'

26 साल की उम्र में सांसद

बता दें कि 21 अगस्त 1949 को अहमद पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था. अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल कर चुके थे. इसके अलावा 5 बार राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. अहमद पटेल 1977 में 28 साल की उम्र में पहली बार भरूच से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वहीं साल 2018 के अगस्त के महीने में उन्हें कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

पीएम मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक, कहा- तेज दिमाग के लिए रखते थे पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget