एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक, कहा- तेज दिमाग के लिए रखते थे पहचान

कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन हो चुका है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का निधन हो चुका है. आज सुबह 3.30 बजे उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. अस्पताल में अहमद पटेल का इलाज चल रहा था, जहां उनका 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. एक महीने पहले ही अहमद पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, 'अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए, समाज की सेवा की. अपने तेज दिमाग के लिए पहचान रखने वाले अहमद पटेल की कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी. उनके बेटे फैजल से बात की और संवेदना व्यक्त की. अहमद भाई की आत्मा को शांति मिले.'

वहीं पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए फैजल पटेल ने कहा, 'बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु हो गई है. 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे पिता का निधन हो गया. लगभग एक महीना पहले वे कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हुआ.'

पांच बार राज्यसभा सांसद

बता दें कि 21 अगस्त 1949 को अहमद पटेल का जन्म गुजरात में हुआ था. अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल कर चुके थे. इसके अलावा 5 बार राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं. अहमद पटेल 1977 में 28 साल की उम्र में पहली बार भरूच से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वहीं साल 2018 के अगस्त के महीने में उन्हें कांग्रेस में कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का कोरोना से निधन, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज

कांग्रेस में शोक की लहर, राहुल बोले- पार्टी के स्तंभ थे अहमद पटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…

वीडियोज

वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
Embed widget