एक्सप्लोरर

दिलचस्प: मेनका गांधी के मंत्रालय के कार्यक्रम में पहुंचीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी आज दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय जैविक मेले में पहुंची. रोचक बात ये है कि इस मेले का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया है जिसकी मंत्री मेनका गांधी हैं.

नई दिल्लीः यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है  बेहद दिलचस्प है. सोनिया गांधी बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय जैविक मेले में पहुंची. रोचक बात ये है कि इस मेले का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया है जिसकी मंत्री मेनका गांधी हैं. सोनिया के इस कार्यक्रम में जाने से सियासी गलियारे में चर्चा के साथ साथ कई कयास भी लगाए जाने लगे हैं.

दरअसल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 'वुमन ऑफ इंडिया नेशनल ऑर्गेनिक फेस्टिवल' का आयोजन किया है जिसमें देश भर की महिलाओं ने ऑर्गेनिक उत्पादों का स्टॉल लगाया है. मोदी सरकार में मेनका गांधी के पास इस मंत्रालय का जिम्मा है.

इसी फेस्टिवल में आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नजर आई. वो आज सुबह कुछ देर के लिए यहां पहुंची थीं. हालांकि सोनिया के इस कार्यक्रम को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं जुट पाई है. मौके पर मेनका गांधी मौजूद भी नहीं थी. लेकिन मेनका गांधी के मंत्रालय के कार्यक्रम में सोनिया का पहुंचना अपने आप में बेहद दिलचस्प है. ऑर्गेनिक फेस्टिवल से जुड़े मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के आने की पूर्व सूचना उन लोगों के पास नहीं थी. आमंत्रण भेजे जाने के सवाल पर सूत्र ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का निमंत्रण तमाम अहम लोगों को भेजा ही जाता है.

आपको बता दें कि सोनिया गांधी और मेनका गांधी का आपस में जेठानी-देवरानी का रिश्ता है. वैसे उनके रिश्तों में काफी पहले से खटास आ चुकी है और दोनों के बीच की दूरियां जगजाहिर है.

सोनिया के इस कार्यक्रम में जाने के बारे में पूछने पर एक कांग्रेस नेता ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'ये रोचक है, कुछ तो चल रहा है'. दरअसल बीजेपी में हाशिए पर पड़े वरुण गांधी को लेकर ये कयास लगातार लगता रहा है कि वो कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या सोनिया गांधी का महिलाओं से जुड़े इस कार्यक्रम में पहुंचना सामान्य बात थी और या ये आने वाले दिनों की सियासत को लेकर कोई इशारा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- 'जान जोखिम में ना डालें, ये तरीका...'
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget