एक्सप्लोरर

Sonia Gandhi Attacks Centre: सरकार पर गांधी परिवार का ट्रिपल अटैक, सोनिया ने वैक्सीनेशन की रफ्तार पर उठाए सवाल तो राहुल-प्रियंका ने महंगाई पर घेरा

Sonia Gandhi On Vaccination Policy: सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीजों, असहाय परिवारजनों का दर्द सरकार ने नहीं समझा, उसे नहीं भूल सकते हैं.

Congress Chief Attacks Centre: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना को लेकर मोदी सरकार की नीति पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने एक लेख के जरिए कोविड-19 से निपटने के लिए मोदी सरकार की पॉलिसी पर सवाल खड़े किए और कहा कि अगर पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक करोड़ टीके लग सकते हैं तो फिर रोज क्यों नहीं लग सकते हैं. एक अखबार में छपे लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि पहली लहर के बाद दूसरी लहर के लिए सरकार की तैयारी नहीं थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीजों, असहाय परिवारजनों का दर्द सरकार ने नहीं समझा, उसे नहीं भूल सकते हैं.  कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मोदी सरकार इवेंट मैनेजमेंट का मौका क्यों समझती है?

कोरोना पॉलिसी को लेकर सोनिया गांधी का निशाना

सोनिया गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि जब पीएम के जन्मदिन पर 1 करोड़ टीके लगे तो फिर इतने टीके रोज क्यों नहीं लग सकते हैं? उन्होंने कहा कि अभी तक एक तिहाई से भी कम आबादी को टीके के दोनों डोज लगे हैं. सोनिया ने बच्चों के टीकाकरण को लेकर कहा कि कोई योजना फिलहाल सरकार की नहीं दिखाई दे रही है. गौरतलब है कि विपक्ष लगातार केन्द्र सरकार पर कोरोना मैनेजमेंट को लेकर निशाना साधता रहा है. हालांकि, कोरोना महामारी को खत्म करने की दिशा में सरकार का अभियान जो-शोर के साथ चल रहा है और लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है.

सरकार पर प्रियंका-राहुल का हमला

इधर, महंगाई को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन पर हमला बोला है. प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि त्यौहार का समय है. महंगाई से आमजन परेशान हैं. चुनाव के समय जनता माफ नहीं करेगी. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं, हालांकि आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘’बीजेपी सरकार की लूट वाली सोच ने त्यौहार से पहले महंगाई कम करने की बजाय गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, तेल, सब्जी के दाम आसमान पर पहुंचा दिए. चुनाव के समय भाजपा 1-2 रुपए घटाकर जनता के बीच जाएगी, तब उसे करारा जवाब मिलेगा. जनता माफ नहीं करेगी.’’

जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- दिवाली है, महंगाई चरम पर है. व्यंग्य की बात नहीं है, काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता.

ये भी पढ़ें:

Xplained: कैप्टन की नई पार्टी के ऐलान से क्यों पंजाब कांग्रेस खेमे में मची है खलबली, कितना होगा नुकसान

Covid Vaccination: यूरोप दौरा खत्म कर लौटे पीएम मोदी, टीकाकरण पर 40 से ज्यादा जिलों के अफसरों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget