एक्सप्लोरर

Xplained: कैप्टन की नई पार्टी के ऐलान से क्यों पंजाब कांग्रेस खेमे में मची है खलबली, कितना होगा नुकसान

Amarinder Singh: अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है. कैप्टन के इस ऐलान के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मची हुई है.

Amarinder Singh New Party: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है. कैप्टन के इस ऐलान के बाद कांग्रेस खेमे में खलबली मची हुई है. पार्टी नेताओं के टूटने के डर से मंगलवार देर रात कॉर्डिनेशन कमिटी की बैठक भी हुई, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, हरीश रावत समेत अन्य नेता शामिल हुए. कांग्रेस को डर है कि अमरिंदर के नई पार्टी बनाने से कहीं पंजाब में उसके नेता छिटक न जाएं, जिसका खामियाजा उसे अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में उठाना पड़े. 

अमरिंदर सिंह दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. पंजाब में वह नामी नेता हैं और दो बार उन्होंने कांग्रेस को अपने दम पर सत्ता का स्वाद चखाया है. अमरिंदर सिंह की पैठ किसानों के बीच भी कम नहीं है. ऐसे में अमरिंदर के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद पार्टी आलाकमान और नेताओं के माथे पर चिंता की लकीर है. अमरिंदर सिंह पहली बार साल 2002 में मुख्यमंत्री बने थे. 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और फिर अगले 10 साल तक वह पंजाब की सत्ता से बाहर रही. लेकिन साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर की बदौलत ही पंजाब में कांग्रेस की सत्ता वापसी हुई थी. 

दलित सीएम बनाया लेकिन वोट बैंक खिसकने का डर

नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच पिछले दिनों जो टकराव की स्थिति रही वो किसी से छिपी नहीं है. सिद्धू पहले अमरिंदर कैबिनेट में मंत्री थे लेकिन फिर उन्होंने इस्तीफा देकर अमरिंदर के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया. सिद्धू जब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए तो यह कैप्टन खेमे के लिए झटका माना गया. इसके बाद जब अमरिंदर ने खुद को पार्टी में दरकिनार पाया तो उन्होंने 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद कांग्रेस ने दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया. लेकिन कांग्रेस का एक डर यह भी है कि चन्नी से वह दलित वोट तो साध सकती है लेकिन किसानों और बाकी समुदायों के वोट अगर खिसक गए तो पार्टी के लिए दोबारा सत्ता की राह मुश्किल हो जाएगी. इसके अलावा उसके पास कोई और बड़ा चेहरा भी पंजाब में नहीं है.

बीजेपी के साथ जाने की बात कह चुके हैं अमरिंदर

वहीं पिछले दिनों अमरिंदर यह भी कह चुके हैं कि वह बीजेपी के साथ जा सकते हैं और उनकी सीट शेयरिंग पर बात चल रही है, जिस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उन पर हमला बोला था. किसान आंदोलन को लेकर केंद्र और राज्यों में बीजेपी सरकारों को किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. ऐसे में अगर अमरिंदर बीजेपी से हाथ मिलाते हैं और किसानों की नाराजगी को कम करने में सफल रहते हैं तो बीजेपी को चुनावों में फायदा मिल सकता है. अब देखना यह होगा कि अमरिंदर के इस दांव पर कांग्रेस क्या चाल चलेगी.   

ये भी पढ़ें 

Punjab Politics: कैप्टन के नई पार्टी के एलान से पंजाब कांग्रेस में हलचल, पार्टी टूटने के डर से देर रात तक चली को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

Amarinder Singh Resigns: 7 पन्नों का इस्तीफा, सिद्धू-हरीश रावत पर हमला, जानें सोनिया को अमरिंदर ने खत में क्या लिखा

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी में शामिल होंगे कांग्रेस के कई नेता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget