एक्सप्लोरर

Sonali Phogat मामले की जांच रिपोर्ट आज शाम हरियाणा CM को सौंपी जाएगी, मुख्यमंत्री सावंत ने दी जानकारी

सोनाली फोगाट हत्या मामले की जानकारी देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आज शाम को केस की अब तक की जांच रिपोर्ट हरियाणा के सीएम खट्टर और डीजीपी को सौंपी जाएगी.

Sonali Phogat Murder Case: सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) हत्याकांड मामले पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत (Pramod Sawant) भी पूरी निगाह रखे हुए हैं. सीएम सावंत ने मामले की सीबीआई (CBI) जांच के भी संकेत दिए हैं. मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने परसो केस से जुड़ी जानकारी ली थी. इस मामले में अब तक सोनाली फोगाट के पीए और एक अन्य सहयोगी सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनमें दो ड्रग पैडलर भी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “सोनाली केस से जुड़ा एक भी आरोपी नहीं बचेगा. जां अभी भी जारी है.” उन्होंने बताया कि हरियाणा के सीएम खट्टर ने कहा कि मामला सीबीआई को देना चाहिए, लेकिन जांच अच्छी चल रह है, लेकिन फिर भी अगर उनकी रिक्वेस्ट रही तो मामले को सीबीआई को सौंपने को लेकर विचार किया जा सकता है.

पूरी जांच रिपोर्ट हरियाणा की सीएम को सौंपेंगे- सावंत
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, मामले से जुड़ी अब तक की पूरी जांच रिपोर्ट आज शाम को सीएम खट्टर और हरियाणा के डीजीपी को सौंपी जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि,इसके आगे ड्रग्स के लिए कोई मौक़ा नहीं दिया जाएगा. एंटी नारकोटिक्स सेल कार्रवाई करेगा और DGP को रिपोर्ट करेगा. इसके बाद DGP से मैं जानकारी लूंगा.

बता दें कि फोगाट की हत्या और नारकोटिक्स (Narcotics) केस दोनों मामले की डिटेल्ड रिपोर्ट को गोवा (Goa) के अंजुना पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रशल देसाई ने "कंप्लेंट कॉपी" के रूप में बनाया है. अब अगर इस मामले की जांच सीबीआई को दी जाती है तो गोवा पुलिस इस केस के इन्वेस्टिगेशन की एक-एक डिटेल सीबीआई को हैंड ओवर करेगी. इस डिटेल में जांच में जुटाए गए सारे सबूत,गवाहों के बयान, फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट, जो कर्लिस क्लब के लेडिस टॉयलेट में 2.2 ग्राम एमडी ड्रग एक बिसलेरी के बोतल में पाया गया औ जो टॉयलेट के फ़्लैश बॉक्स में छिपाकर याने कंसील करके रखा गया था सब कुछ सौंपेगी.

ये भी पढ़ें

Ghulam Nabi Azad: ‘कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात, पार्टी छोड़ने पर किया गया मजबूर’, इस्तीफे के बाद गुलाम नबी का तीखा हमला

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट हत्या और नारकोटिक्स मामले में गोवा पुलिस ने तैयार की रिपोर्ट, 8 पेज में दिया गया ब्योरा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', महिला सांसद पर आरोप, रिजिजू बोले- आपत्तिजनक है
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget