एक्सप्लोरर

अच्छी खबर: भारत में तेजी से चल रही है कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी, इन दवाओं का हो रहा टेस्ट

भारत में कोरोना के खिलाफ जंग की तैयारी तेजी से चल रही है.इसको लेकर कुछ दवाओं पर टेस्ट किया जा रहा है.

नई दिल्ली: देश की प्रतिष्ठित संस्था सीएसआईआर यानी काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च इन दिनों कोरोना वायरस के खिलाफ दवा ढूंढने में जुटी हुई है. सीएसआईआर के अधीन अलग-अलग लैबोरेट्रीज इसके लिए काम कर रही हैं. सीएसआईआर ना सिर्फ नई दवा की खोज में जुटी है बल्कि पहले से मौजूद अलग-अलग बीमारियों की दवाओं का ट्रायल भी कर रही है. इस समय सीएसआईआर ने कुछ दवाओं का क्लीनिक ट्रायल शुरू कर दिया है और कुछ का होने जा रहा है.

एमडब्ल्यू (माइकोबैक्टेरियम)

सबसे पहले बात एमडब्ल्य ड्रग की. स्पेसिस की बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इस दावा को सीएसआईआर ने कैडिला फार्मास्यूटिकल कंपनी के साथ मिलकर ट्रायल करने की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी थी जो मिल गई. इसके बाद देश के तीन बड़े अस्पताल एम्स दिल्ली, एम्स भोपाल और पीजीआई चंडीगढ़ में इसका ट्रायल शुरू हो चुका है.

यहां पर अब तक करीब 50 मरीजों पर इस दवा का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर दिया गया है. सीएसआईआर का मानना है की इस दावा से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और संक्रमित मरीज इस बीमारी से ठीक हो जाएगा. इस ट्रायल क्रिटिकल इल यानी गंभीर रूप से बीमार कोरोना संक्रमित मरीज, अस्पताल में एडमिट कोरोना संक्रमित मरीज जिसकी हालात ठीक है और हाई रिस्क लोग यानी हैल्थ केयर वर्कर और कॉन्टैक्ट को दिया जाएगा. फिलहाल ट्रायल में अभी कुछ वक्त लगेगा.

ACQH

इसके बाद बाद ACQH की. ये एक तरह की वनस्पति है और इसके एक्सट्रेक्ट को कोरोना मरीज के इलाज के लिए सीएसआईआर को डीसीजीआई से अनुमति मिल चुकी है. ACQH नाम की इस वनस्पति का एक्सट्रेक्ट से बनी दवा का इस्तेमाल डेंगू जैसी बीमारी में होता है. सीएसआईआर के मुताबिक इसके डेंगू में काफी अच्छे नतीजे मिले हैं इसलिए उम्मीद है की कोरोना के इलाज में भी मददगार साबित होगी.

भारत में डीसीजीआई इसको फाइटोफार्मास्यूटिकल कहता है यानी वनस्पति का एक्सट्रैक्ट. यूएसएफडीए में इसे बॉटनिकल कहते हैं. ये एक ट्राय पार्टी कोलैबोरेशन है जिसमें सीएसआईआर, इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक एंड बायो टेक्नोलॉजी और एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है यह तीनों मिलकर ट्रायल करने जा रहे हैं.

फेविपिराविर

इसके अलावा एक और दवा जिसका इस्तेमाल चीन और जापान में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी के इलाज में होता है उसका भी ट्रायल शुरू होने जा रहा है. सीएसआईआर को इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति भी मिल चुकी है. इस दवा का इसलिए ट्रायल किया जा रहा है क्योंकि इस बीमारी के ज्यादातर लक्षण कोविड19 से मिलते हैं. जल्द इसका ट्रायल शुरू होने जा रहा है.

आयुर्वेदिक दवाएं

इसके अलावा सीएसआईआर आईसीएमआर और आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर कुछ आयुर्वेदिक दवाओं की भी क्लीनिकल ट्रायल करेगी. अश्वगंधा, यष्टिमधु, गुडुची व पिप्पली और आयुष-64 जैसी कुछ दवाओं का भी क्लीनिकल ट्रायल करेगी. ये दवाएं क्लोज कॉन्टैक्ट यानी डॉक्टर, नर्स और हैल्थ केयर वर्कर और मरीज के संपर्क में आए लोगों को दी जाएंगी. दवा देकर उसके प्रभावों का भी पता लगाया जाएगा की क्या इस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिट बढ़ती है.

ये भी पढ़ें-

महाराजगंज: क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके 493 नेपाली नागरिकों वापस भेजा, लॉकडाउन में फंस गये थे

ट्रोल होने के बाद आईसीसी से भिड़े शोएब अख्तर, लगाया यह आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget