एक्सप्लोरर

वाराणसी: बहन का रोका करने आना था, आई दंतेवाड़ा नक्सली हमले में शहीद होने की खबर

रविनाथ की बहन का बरक्षा (रोका) 30 मई को होना है, जिसके लिए वो 24 मई को आने वाराणसी स्थित गांव बसनी आने वाले थे.

वाराणसी: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हुए. शहीद होने वालों में वाराणसी के बसनी गांव के रहने वाले रविनाथ पटेल भी थे. रविनाथ पटेल के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, वहां मातम पसर गया. गांववालों ने उनके घर से 500 मीटर दूर ही डेरा डाल दिया है और किसी को उनके घर तक नहीं जाने दे रहे हैं. अभी तक रविनाथ के माता-पिता को उनके शहीद होने की जानकारी नहीं दी गई है. उन्हें सिर्फ इतना मालूम है कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है. रविनाथ की बहन का बरक्षा (रोका) 30 मई को होना है, जिसके लिए वो 24 मई को आने वाराणसी स्थित गांव बसनी आने वाले थे.

महज 23 साल की उम्र में शहीद होने वाले रविनाथ पटेल दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे. उन्होंने साल 2013 में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ज्वाइन किया था. उनके बड़े भाई राकेश केमिकल इंजीनियर हैं और कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं. बहन सरिता हाल ही में पढ़ाई पूरी हुई है. घरवालों ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया है. सरिता की शादी के लिए बरक्षा (रोका) की रस्म 30 तारीख को होनी थी. जिसके लिए रविनाथ को 24 मई को अपने गांव बसनी पहुंचना था. लेकिन उससे पहले ही उनके शहीद होने की खबर आ गई.

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में पुलिस की गाड़ी को नक्सलियों ने बम से उड़ाया, 7 पुलिस जवान शहीद

रविनाथ के शहादत की खबर गांव तक मीडिया में चल रही खबरों के जरिए पहुंची. इसके बाद गांव वालों ने रविनाथ के पिता सत्यप्रकाश पटेल और मां अनिता पटेल को उनके एक्सीडेंट में घायल होने की खबर दी. घर पर बताया गया कि रविनाथ को इलाज के लिए वाराणसी लाया जा रहा है. गांववालों ने रविनाथ के घर से 500 मीटर पहले ही डेरा डाल दिया और किसी को भी रविनाथ के घर नहीं जाने दे रहे. गांववालों ने बताया कि रविनाथ की शहादत की खबर उन्हें मीडिया में चल रही खबरों से मिली है, जबकि आधिकारिक तौर पर उन्हें जिला प्रशासन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि शहीद रविनाथ का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर तक उनके गांव पहुंच जाएगा.

रविनाथ पटेल छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 16 वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर तैनात थे. आज जब वे अपनी बटालियन के साथियों के साथ थाने से निकलकर बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए निकलकर चोलनार गांव पहुंचे थे. इसी बीच एक पुलिया पर आईईडी ब्लास्ट हुआ. नक्सलियों द्वारा किए गए इस ब्लास्ट में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस हमले में रविनाथ सहित 7 जवान शहीद हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget