एक्सप्लोरर

Total Solar Eclipse: कब लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में कितने बजे दिखेगा ये अद्भुत नजारा? जानिए सभी सवालों के जवाब

Solar Eclipse Date: सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है. इस दौरान चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से या आंशिक रूप से ढक लेगा, जिसकी वजह से दिन में ही रात का एहसास होने लगेगा.

Solar Eclipse 2024: अगले महीने यानी अप्रैल की 8 तारीख को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. भले ही इस खगोलीय घटना में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो, लेकिन इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल लगने वाला है, ये पहला सूर्य ग्रहण होगा. इस पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण को लेकर भारत में भी उत्सुकता देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सूर्य ग्रहण क्या है और भारत में कब देखने को मिलने वाला है. 

दरअसल, सूर्य ग्रहण तब लगता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है. चंद्रमा सूर्य को पूर्णता या आंशिक रूप से ढक लेता है. पृथ्वी से देखने पर हमें सूर्य पर काली छाया दिखाई देती है. एक तरह से कहे तो चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ रही होती है. दिन में भी रात का एहसास होने लगता है. सूर्यग्रहण के समय सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं. इस बार लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण है, जिसकी वजह से चंद्रमा सूरज को पूरी तरह से ढक लेगा. 

भारत में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?

आसमान में होने वाली ये दुर्लभ खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी. इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर देशों में देखने को मिलेगा. हालांकि, भारत में भले ही सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं दे, लेकिन आपको मायूस होने की जरूरत नहीं है. इसकी वजह ये है कि आप अलग-अलग लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी सूर्य ग्रहण देख पाएंगे. नासा की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है. 

कितनी देर तक लग सकता है सूर्य ग्रहण? 

पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि कुछ सेकंड्स से लेकर 7.5 मिनट तक हो सकती है. कुछ मौकों पर ये कई घंटों तक भी लगा है. 22 जुलाई, 2009 को 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला था, जब ये 6 मिनट 39 सेकंड तक चला था. हालांकि, इस बार होने वाला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को दोपहर 2.12 बजे शुरू होगा, जो 9 अप्रैल सुबह 2.23 बजे खत्म होगा. इस तरह सूर्य ग्रहण की 12 घंटे की अवधि में अलग-अलग हिस्सों में कुछ मिनटों के लिए लगने वाला है. 

अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 

लोगों को अगले पूर्ण सूर्य ग्रहण के लिए दो साल का इंतजार करना होगा. 12 अगस्त, 2026 को अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जो एशिया, अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में देखने को मिलेगा. भारत में भी बड़ी आसानी से इस घटना को देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण देखने के समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि सूरज को बिना किसी चश्मा लगाए देखना खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए एक खास चश्मे के जरिए ही इस घटना को देखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Space News: क्या हो अगर सूरज पर कभी हो जाए परमाणु हमला? जानिए अटैक से क्या होगा सूर्य पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...
प्रियंका गांधी के बेटे की खिंची तस्वीर पर विवाद, रेहान वाड्रा बोले- मैंने मना कर दिया तो...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget