एक्सप्लोरर

Solar Eclipse 2020: ग्रहण से पहले लगा सूतक काल, मंदिरों के कपाट हुए बंद

सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. किसी को भी दर्शन की इजाजत नहीं होती और ग्रहण खत्म होने के बाद ही मंदिर खुलते हैं.

नई दिल्लीः कोरोना काल में रविवार 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण होगा. सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे लगेगा और तकरीबन दोपहर 3:04 मिनट तक रहेगा. सूर्यग्रहण से तकरीबन 12 घन्टे पहले सूतक काल लग जाता है. सूतक काल में सभी शुभ कार्य करने को मना किया जाता है. सूतक में पूजा- पाठ भी नहीं किया जाता है और मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं.

मंदिरों के कपाट हुए बंद

रविवार को होने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल लग चुका है और दिल्ली के सभी मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं. अब यह कपाट सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद ही खुलेंगे.

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में सूतक काल लगने से पहले मंदिर के अंदर पूजा पाठ और आरती की गई और उसके बाद सूतक काल लगते ही मंदिर के कपाट पूरी तरह से बंद कर दिए गए. अब किसी को भी मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है, ना ही कोई अंदर जाकर दर्शन कर सकता है. जब तक सूर्य ग्रहण रहेगा मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे. सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद ही कपाट दोबारा से खोले जाएंगे और उसके बाद ही श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन और पूजा करने जा सकते हैं.

सूतक काल में सावधानियां जरूरी

झंडेवालान मंदिर के आचार्य महावीर जी ने बताया, "सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सूर्य ग्रह के बीच मंत्र का जप करना चाहिए. इससे आपके ऊपर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ेगा. कोई भी खाना-पीना इत्यादि सभी वर्जित होता है. जब ग्रहण काल होता है तो सब चीजें प्रदूषित हो जाती हैं. सूतक काल से सूर्य ग्रहण तक बेहद खास सावधानियां बरतने की जरूरत होती है. खास तौर पर  गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान देना होता है."

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने के लिए मना किया जाता है. सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. सूर्य के किनारे का हिस्सा पृथ्वी से देखने पर एक रिंग की तरह दिखाई देगा, जो कि बेहद चमकीला होता है. जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहते है.

ये भी पढ़ें

सूर्यग्रहण के बाद जब भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के सरोवर में किया था स्नान, जानें कथा

21 जून राशिफल: आज है सूर्य ग्रहण जाने सभी राशियों का राशिफल, मिथुन राशि वाले रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर रहीं ममता बनर्जी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुंह पर चिपकाया हैंडीप्लास्ट
Delhi CJP Protest LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
LIVE: ममता के बाद केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान मंदिर के पास पथराव
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
Embed widget