एक्सप्लोरर

तीन तलाक पीड़िता को योगी सरकार ने यूपी अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाया

सोफिया का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर पहल कर लाखों मुस्लिम महिलाओं का दिल जीत लिया है.

लखनऊ: तीन तलाक की पीड़िता को योगी सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बना दिया है. सोफिया अहमद ने आज अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली. इसी बहाने बीजेपी तीन तलाक के एजेंडे को आगे बढ़ाने की जुगत में है.  समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक की भाभी सोफिया डेढ़ साल पहले बीजेपी में शामिल हुई थी. चेन्नई की रहने वाली सोफिया अहमद की शादी 12 जनवरी 2005 को कानपुर के शारिक अराफात से हुई थी.

तीन तलाक पीड़िता को योगी सरकार ने यूपी अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाया

शारिक का कानपुर में ही चमड़े यानी लेदर का कारोबार है. सोफिया के घरवाले भी चेन्नई में यही काम करते हैं. शादी के समय सोफिया के पति की बहन गजाला लारी समाजवादी पार्टी की विधायक थीं. खूब धूमधाम और बैंड बाजे से उनका निकाह हुआ. इस शादी में उस समय के सीएम अखिलेश यादव समेत कई बड़े बड़े मंत्री भी पहुंचे थे.

शुरुआत में सोफिया और शारिक का घर परिवार अच्छा चल रहा था लेकिन सोफिया को अपने शौहर के चाल चलन पर शक था. एक दिन उन्होंने अपने पति को एक लड़की के साथ शॉपिंग मॉल में देख लिया. दोनों में बहस और झगड़ा भी हुआ. सोफिया का आरोप है कि 13 सितंबर 2016 को नशे में धुत शारिक ने उन्हें तलाक देकर घर से बाहर कर दिया.

उन दिनों ये मामला खूब चर्चा में रहा. अखिलेश यादव के राज में उन्हें पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. बाद में सोफिया बीजेपी में शामिल हो गईं. मामला जब राजनीतिक होने लगा तो पुलिस ने सोफिया के पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर लिया.

अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य बनने पर सोफिया अहमद बहुत खुश हैं. वे बताती हैं कि इसके लिए ना कोई आवेदन किया था और ना ही किसी से कहा था. सोफिया का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर पहल कर लाखों मुस्लिम महिलाओं का दिल जीत लिया है. वे अब आगे मुस्लिम औरतों के हक़ की लड़ाई लड़ना चाहती हैं. यूपी अल्पसंख्यक आयोग में एक अध्यक्ष और आठ सदस्य बनाये गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget