एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी जारी, सड़क-हवाई सेवा बाधित, माता वैष्णो देवी के दर्शन पर भी असर

जम्मू-कश्मीर में जारी बर्फबारी के बीच तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इस बर्फबारी और ठंड का असर वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं पर भी पड़ रहा है. यहां पर सड़क और हवाई सेवा ठप पड़े हैं.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में दो दिनों से जारी बर्फबारी और बारिश ने लोगों की परेशनियां बढ़ा दी हैं. खराब मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे समेत डोडा, किश्तवाड़, रामबन, पुंछ, राजौरी और रियासी जाने वाली कई सड़कें बंद पड़ी हैं. वहीं, जम्मू के डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों समेत माता वैष्णो देवी मंदिर के पास हुई भारी बर्फबारी ने पूरे जम्मू कश्मीर में ठंड और ठिठुरन बड़ा दी है.

खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी यात्रा की हेलिकॉप्टर सेवा भी बाधित रही है. जम्मू में बर्फबारी और बारिश के चलते बिजली के करीब 200 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए है. जम्मू के किश्तवाड़, डोडा और रामबन जिलो के कई इलाकों में बिजली गुल है.

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू के तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. गिरे तापमान का सबसे ज्यादा असर यहां पहुंच रहे पर्यटकों और माता वैष्णो देवी के भक्तों पर पड़ा है. वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जम्मू में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री था, जो सामान्य तापमान से 10 डिग्री कम रहा. वहीं, जम्मू के दूसरे जिलो में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली.

माता वैष्णो देवी के बेस स्टेशन कटरा में तापमान 6.4 डिग्री, भद्रवाह का तापमान 0.6 डिग्री रिकार्ड किया गया. जम्मू पुलिस के मुताबिक जम्मू श्रीनगर हाइवे पर रामबन और बनिहाल के पास भारी बर्फबारी हुई है. जिसके चलते हाइवे पर सैंकड़ों वाहन फंसे हुए हैं.

पुलिस के अनुसार हाइवे पर बनिहाल और लोअर मुंडा के पास हुई भारी बर्फ़बारी से इन इलाकों में बर्फ जम गई है जिसे हटाने का काम जारी है, लेकिन, खराब मौसम इस काम में बड़ी रुकावट डाल रहा है जिसके चलते शनिवार को भी हाइवे खुलने के आसार कम हैं. वहीं खराब मौसम का असर जम्मू में हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. जम्मू हवाई अड्डे से सात उड़ाने रद्द की गईं हैं. यह सभी उड़ाने जम्मू से श्रीनगर जानी थीं.

ये भी पढ़ें

तस्वीरें: पहाड़ों पर ज़बरदस्त बर्फबारी, सड़कों पर जमी बर्फ की मोटी परत, सैलानियों में खुशी की लहर नहीं रुक रही हिंसा: CAB के विरोध को लेकर जल रहा है असम, दिल्ली और बंगाल में भी खूब कटा बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget