एक्सप्लोरर

नहीं रुक रही हिंसा: CAB के खिलाफ जल रहा है असम, दिल्ली और बंगाल में भी विरोध-प्रदर्शन तेज

असम की स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी है. राज्य के कई इलाकों में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा. वहीं राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी इस कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हिंसा घटने के बजाय और बढ़ती जा रही है. इस कानून के विरोध को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बवाल हो रहा है. इन राज्यों में असम की स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ी है. राज्य के कई इलाकों में कर्फ्यू तक लगाना पड़ा. वहीं राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी इस कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

असम में सेना और असम राईफल्स की 8 टुकड़ियां तैनात

असम में इस कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए राजधानी गुवाहाटी के अलावा मोरीगांव, सोनितपुर और डिब्रूगढ़ में सेना और असम राइफल्स की आठ टुकड़ियां तैनात की गयी हैं. हर टुकड़ी में करीब 70 जवान होते हैं. प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतर जाने के बाद 11 दिसंबर को सेना बुलाई गई थी.

असम अपने इतिहास में सबसे हिंसक दौरों में एक से गुजर रहा है. वहां रेलवे स्टेशन, कुछ डाकघर, बैंक, बस टर्मिनल और कई अन्य सार्वजनिक संपत्तियां जला दी गयी हैं.

‘गोलीबारी’ में मारे गए ईसाई लड़के को लोगों ने बताया शहीद

वहीं, गोवहाटी में प्रदर्शन के दौरान कथित गोलीबारी में जान गवाने वाले 17 साल के ईसाई लड़के को दफनाने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो ग.। कुछ स्थानीय लोग उसे ‘शहीद’ बता रहे थे. हाटीगांव में रहने वाला सैफ स्टेफोर्ड लतासिल मैदान से लौट रहा था और उस दौरान नामगढ़ के पास उसे ‘गोली लगी’ जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी.  स्टेफोर्ड के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि चार पहिया गाड़ी पर आए कुछ लोगों ने देर शाम नामगढ़ में लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.

नागरिकता संशोधन कानून के ख़िलाफ़ मुस्लिम समुदाय का लखनऊ में विरोध-प्रदर्शन

बंगाल में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों में लगाई आग

वहीं, पश्चिम बंगाल में बिल के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने रेल पटरियों और राजमार्गो पर धरना दिया, जिससे ट्रेन सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. मुर्शिदाबाद जिले के बेलडंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारी स्टेशन मास्टर के केबिन में घुस गए, टिकट काउंटर पर लूटपाट की, उसके बाद आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर भी जलाए और कुछ वाहनों को भी क्षति पहुंचाई.

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भी किया प्रदर्शन

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के छात्रों ने कल कानून के विरोध में जुलूस निकाला और संसद की तरफ बढ़ने की कोशिश की.  दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के विरोध को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया. सूत्रों ने कहा कि भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया, जिस पर आंसूगैस के गोले छोड़े गए. इसमें कुछ छात्र भी घायल हुए. बवाल के बीच करीब 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, छात्रों ने हिंसा के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसूगैस का इस्तेमाल बिना किसी उकसावे के किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget