एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती, कहा- गुजरात में AAP का राजनीतिक भविष्य तय

गुजरात में राजनीतिक पारा हाई होता जा रहा है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा पीएम का अपमान केजरीवाल की शह पर हो रहा है.

Smriti Irani On Arvind Kejriwal: गुजरात 'आप' अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और उनकी मां को लेकर जो बयान दिया अब उसके खिलाफ अब बीजेपी (BJP) ने मोर्चा खोल लिया है. गोपाल इटालिया के विवादित बयान के बाद शुक्रवार (14 अक्टूबर) को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कहा कि आक्रोश को व्यक्त करने के लिए शब्द कम हैं. आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) गुजरात में ध्वस्त हो जाएगी.

'गुजरात के लोग आपको सबक सिखाएंगे'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी आपके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म देने वाली महिला को गाली दे रहे हैं. पीएम की मां का अपमान गुजरात के लोग नहीं सहेंगे. अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान करके आपको गुजरात में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल होगी तो यह आपकी बहुत बड़ी गलती है. इस गलती के लिए गुजरात के लोग आपको आने वाले चुनाव में सबक सिखाएंगे. आपको इसके लिए राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी."

'राजनीतिक चमकाने के लिए किया अपमान'

स्मृति ईरानी यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि गुजरात के लोगों ने अब संकल्प ले लिया है कि आपको आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि AAP के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए पीएम मोदी और 100 वर्षीय महिला का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गुजरातियों की भावनाओं को आहत किया है.

सीएम केजरीवाल को स्मृति ईरानी की चुनौती

दिल्ली के मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अभी और नीचे गिर सकते हैं और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. आज चुनौती देती हूं...खुद को कृष्ण का स्वरूप कहते हैं. अरविंद केजरीवाल के अंदर हिम्मत है तो गुजरात की धरती पर आकर ऐसे शब्द कहकर दिखाएं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मां का अपमान केजरीवाल की शह पर हो रहा है. 

गोपाल इटालिया को लिया था हिरासत में

गौरतलब है कि गुरुवार (13 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया  को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में लिया था. कुछ घंटों बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया. इस पर आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गुजरात के लोगों की जीत हुई.

ये भी पढ़ें- खड़गे के 'मोहर्रम में नाचेंगे' वाले बयान पर बवाल, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा- राजस्थान में नहीं रखने देंगे कदम

ये भी पढ़ें- Congress President Election: 'कांग्रेस को सुरक्षित हाथों की जरूरत', मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी पर बोले मनीष तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय
'मैं पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय
Mamata Banerjee On BJP: 'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Embed widget