एक्सप्लोरर

आसमानी बिजली मौत बनकर गिरी, 67 मरे, जानें- बिजली गिरने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में कितने-कितने लोगों की गई जान

Lightning Strike News: आसमानी बिजली गिरने से अलग-अलग राज्यों में कई लोगों की मौत हो गई है. दर्जनों लोगों की मौत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री और लोकसभा के अध्यक्ष ने शोक प्रकट किया है.

Lightning Strike News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को मानसूनी बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत तो दिलाई लेकिन कई परिवारों के लिए यह कहर बनकर टूटा. राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई है जबकि इस आपदा में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. वहीं राजस्थान में भी बिजली गिरने के कारण करीब 20 लोगों की जान चली गई. वहीं मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई.

मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायाता राशि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली गिरने के कारण सभी 40 मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया करवाए जाने का निर्देश जारी किया है. सीएम योगी ने आदेश दिया कि घायल लोगों का समुचित उपचार किया जाए.

राजस्थान में 20 की मौत

वहीं राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने की कई घटनाओं में 7 बच्चों समेत 20 लोगों की जान चली गई. इस प्राकृतिक आपदा में 21 अन्य लोग घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज जारी है.

सीएम गहलोत ने किया मुआवजा देने का एलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. मृतकों को 4 लाख रुपये इमरजेंसी रिलीफ फंड से दिया जाएगा जबकि 1 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक प्रकट किया

आकाशीय बिजली गिरने की घटना में हुई मौत को लेकर कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आकाशीय बिजली गिरने से संसदीय क्षेत्र कोटा की कनवास तहसील के गरड़ा गांव में चार बच्चों की मृत्यु और कुछ बच्चों के घायल होने तथा धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में तीन बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है. असीम दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है.''

उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget