एक्सप्लोरर

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ोतरी से देश को फायदा, रोजगार पाने वालों की भी संख्या बढ़ी, जानें सरकार ने और क्या बताया

कौशल विकास मंत्रालय ने बताया कि भारत सरकार ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजना लागू की हुई है, जिसके चलते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काफी प्रगति देखने को मिल रही है.

Employment: लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कौशल विकास मंत्रालय ने बताया कि देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जहां 2013-14 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रॉस वैल्यू ऐडेड में योगदान 16.83 लाख करोड़ का होता था तो वहीं 2023-24 में एक अनुमान के मुताबिक यह योगदान करीब 28.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया.

लोकसभा में कौशल विकास मंत्रालय से सवाल पूछा गया था कि क्या जीडीपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान जो साल 2014-15 में 14.97 फीसदी था वह साल 2023-24 में गिरकर 14.27 फीसदी हो गया है? वह भी तब जब भारत मेक इन इंडिया जैसी स्कीम को इतना बढ़ावा दे रहा है.

'लगातार बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर' 
लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में कौशल विकास मंत्रालय ने जवाब दिया कि ग्रॉस वैल्यू ऐडेड में लगातार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान बढ़ रहा है. साल 2014-15 में जहां ग्रॉस वैल्यू एडेड में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का योगदान 17.3 फीसदी था, तो वही साल 2023-24 में यह बढ़कर 17.5 फीसदी हो गया है.

कौशल विकास मंत्रालय ने लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि लगातार मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजना शुरू की हुई है. इससे न सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि वहां पर रोजगार पाने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. 

'मेक इन इंडिया से मिल रहा फायदा'
कौशल विकास मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि भारत सरकार ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजना लागू की हुई है जिसके चलते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काफी प्रगति देखने को मिल रही है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हो रही इस बढ़ोतरी का फायदा देश को अलग-अलग क्षेत्र में मिल रहा है.

कौशल विकास मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि सरकार ने इसके अलावा स्टार्टअप इंडिया, नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम, GIS इनेबल्ड लैंड बैंक, लाल फीता शाही को खत्म करने के लिए कदम उठाने, इंडस्ट्रियल पार्क को बढ़ावा देने, इज ऑफ डूइंग बिजनेस, लेबर लॉ से जुड़े हुए कानूनों में सुधार, जीएसटी को लागू करने जैसे तमाम कदम उठाए हैं और इसका सीधा फायदा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: एनआरएचएम घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, यूपी में लाखों की संपत्तियां की कुर्क

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget