एक्सप्लोरर

'चीन-पकिस्तान के एक्शन पर होगी नजर', भारत-नेपाल के बीच बॉर्डर एरिया को लेकर हुई बात

India-Nepal Border Talk: भारत-नेपाल सीमा पर सूचना और सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी जोर दिया गया. 7वीं समन्वय बैठक अगले साल भारत में होने की संभावना है.

India- Nepal Annual Border Meeting: भारत और नेपाल के बीच बॉर्डर एरिया को लेकर काठमांडू में गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में भारत की तरफ से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाओसेन और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के महानिरीक्षक राजू आर्य मौजूद रहे. 

बैठक 27 से 29 सितंबर तक चली. भारत और नेपाल ने अन्य देशों से अपने-अपने बॉर्डर एरिया के दुरुपयोग से रोकने पर सहमत हुए हैं. उनके उच्च अर्धसैनिक अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा से दूसरे देश के नागरिकों को अवैध सीमा पार करने से रोकने पर भी चर्चा की. साथ-ही-साथ सीमा पार अपराधों को रोकने के लिए सिस्टम के इस्तेमाल पर चर्चा की. भारत-नेपाल सीमा पर सूचना और सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी जोर दिया गया.

कौन से देशों के नागरिकों को रोकने पर हुई बात?

वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान और चीन के नागरिकों के प्रवेश को रोकने का अनुरोध किया. इस प्रतिनिधिमंडल में पंकज दरद (आईपीएस), आईजी, आईजी पीके गुप्ता, एस सुब्रमण्यम- डीआईजी एसएसबी शामिल थे. डीजी थाओसेन के नेतृत्व में एसएसबी प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड से भी मुलाकात की और भारत और नेपाल के दो सीमा बलों के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने के लिए काम करने का बात किया.

नेपाल के चुनावों पर भी हुई चर्चा

बैठक में नेपाल में होने वाले आगामी संघीय और प्रांतीय चुनावों के सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की गई. इस तरह की बैठक की शुरुआत महानिदेशक, एसएसबी और महानिरीक्षक, एपीएफ ने 2012 से हर साल भारत और नेपाल में वैकल्पिक रूप से हो रही है. इससे पहले, डीजी, एसएसबी (भारत) और आईजी, एपीएफ (नेपाल) के बीच 5वीं वार्षिक समन्वय बैठक पिछले साल अक्टूबर में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. 7वीं समन्वय बैठक अगले साल भारत में होने की संभावना है.

5वीं वार्षिक बैठक कहां हुई थी?

5वीं वार्षिक बैठक 4 अक्टूबर को भारत की राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में शुरू हुई थी. तब भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीजी बीएसएफ कुमार राजेश चंद्र ने किया था और इसमें एसएसबी, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल थे. नेपाल प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एपीएफ के आईजी शैलेन्द्र खनाल ने किया और इसमें नेपाल के गृह और विदेश मंत्रालयों के एपीएफ अधिकारी शामिल थे. नेपाल पांच भारतीय राज्यों - सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ 1,850 किमी से अधिक की सीमा से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को रूस में शामिल करने के बाद पुतिन ने 3 बार- रशिया, रशिया...रशिया नारा लगा अमेरिका को दी धमकी

Cancer: पीलिया नहीं जा रहा? कहीं यह कैंसर का इंडिकेशन तो नहीं...जरूर पढ़ें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget