एक्सप्लोरर

कोविंद के पक्ष में मतदान कर सकते हैं तृणमूल के 6 विधायक

अगरतला : त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के छह विधायक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन में मतदान कर सकते हैं. तृणमूल के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी. तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष आशीष साहा ने कहा, "हमने शनिवार की रात यहां एक बैठक की और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार को वोट न देने का फैसला किया है, क्योंकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी मीरा कुमार का ही समर्थन कर रही है." उन्होंने कहा, "चूंकि रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार के अलावा कोई अन्य उम्मीदवार नहीं है, ऐसे में हम एनडीए के उम्मीदवार कोविंद का समर्थन कर सकते हैं. अगले कुछ दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी." साहा ने कहा, "फैसला हो गया है कि त्रिपुरा के सभी छह तृणमूल विधायक माकपा के समर्थन वाली उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं करेंगे." पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस आधिकारिक तौर पर विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन कर रही है. ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी के महासचिव राम माधव और असम के बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने त्रिपुरा में तृणमूल के विधायकों से कोविंद के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया. ऐसी भी खबरें हैं कि त्रिपुरा में तृणमूल के यह छह विधायक इसी महीने बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. साहा ने कहा, "अभी ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है कि तृणमूल के विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. हम त्रिपुरा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में माकपा के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा की सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहते हैं." पिछले हफ्ते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने कहा था कि तृणमूल और कांग्रेस के नौ विधायकों के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हो चुके हैं. देब ने कहा था, "पार्टी के केंद्रीय नेताओं से परामर्श करने के बाद हमने तृणमूल और कांग्रेस के नौ विधायकों को बीजेपी में शामिल होने के लिए 31 मई तक की तारीख तय की थी. वह समयसीमा अब समाप्त हो चुकी है और हमारे दरवाजे बंद हो चुके हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget