एक्सप्लोरर

Silent Santari: भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर की निगरानी कर रहा है ‘साइलेंट संतरी’, आसान नहीं इसकी नजर से बचना

India-Pakistan Border: भारत की सीमा पर दुश्मनों की हमेशा से नजर रही है. कोई दुश्मन सीमा में प्रवेश न कर पाए इसके लिए सेना के जवान 24 घंटे पेट्रोलिंग करते हैं. अब साइलेंट संतरी इस जिम्मेदारी को निभाएगा.

Robot in Indian Army: भारतीय सेना (Indian Army) दुश्मनों की हरकतों पर नजर रखने के लिए टेक्नॉलोजी (Technology) का इस्तेमाल कर रही है. इसको लेकर सेना लगातार तकनीक का इस्तेमाल भी कर रही है. दरअसल तकनीक का इस्तेमाल करने के पीछे सेना का मकसद है कि भारतीय जवानों (Indian Soldiers) की जान को कम खतरा रहे. इस दिशा में सेना लगातार कदम बढ़ा रही है और इसी के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा (Pakistan Border) पर साइलेंट संतरियों (Silent Santari) को तैनात किया है जो चुपचाप बॉर्डर की निगरानी करेंगे. इतना ही नहीं इनकी नजर से दुश्मन का बचना आसान नहीं  होगा.

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक भारतीय सेना का डिजाइन ब्यूरो खुद कई नई तकनीक पर काम कर रहा है. डिजाइन ब्यूरो ने एक रोबोट तैयार किया है जो बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर सकता है. इसे 'साइलेंट संतरी' का नाम दिया गया है जो दिन रात किसी भी मौसम में निगरानी रखता है. सूत्रों के मुताबिक, इसे फिलहाल जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया गया है. आर्मी डिजाइन ब्यूरो ने इसका डिजाइन देसी उद्योग के साथ भी शेयर किया है ताकि बड़ी संख्या में इसका प्रॉडक्शन किया जा सके.

लगातार 6 घंटे पेट्रोलिंग करने की क्षमता

इस रोबोट की लगातार 6 घंटे पेट्रोलिंग करने की क्षमता है और इतना ही नहीं बैटरी डाउन होने पर ये खुद ही चार्जिंग प्वाइंट तक पहुंच जाता है और खुद को चार्ज करके फिर से पेट्रोलिंग करने लगता है. एक रोबोट अगर चार्जिंग पर गया तो दूसरा रोबोट उसकी एरिया की निगरानी कर लेता है. इस रोबोट को मेजर पारस कंवर ने तैयार किया है और इसे साइलेंट संतरी नाम दिया है. यह अपने डेटाबेस से चेहरे की पहचान करता है और कोई अनजान दिखने पर अलर्ट भेज देता है. यह वायरलेस से 5 से 10 किलोमीटर दूर बेस में डेटा भेज सकता है. यह थ्री डी प्रिटेंड रोबोट है. 5-6 रोबोट की एक पूरी फैमिली है. यह रेल माउंटेड रोबोट है, इसे लाइन ऑफ कंट्रोल की या इंटरनैशनल बॉर्डर की तारबाड़ी या वॉल पर आराम से लगाया जा सकता है.

भारतीय सेना के लिए बना मानव रहित वाहन

भारत फोर्ज-कल्याणी ने भारतीय सेना (Indian Army) के लिए मानवरहित वाहन  बनाया है. इसका कई जगह ट्रायल (Trial) हो चुका है और अगले महीने लेह और रेगिस्तान में सेना इसका ट्रायल करवाने जा रही है. भारतीय सेना ने जब जापान (Japan) की सेल्फ डिफेंस फोर्स के साथ धर्मा गार्डियन एक्सरसाइज की उस अभ्यास में भी इस अनमैंड व्हीकल का लाइव (Live) इस्तेमाल देखा गया. यह अनमैंड इलैक्ट्रिक व्हिकल (Electric Vehicle) 4 से 6 घंटे तक और डीजी मोटर के साथ 12 से 15 घंटे तक चल सकता है. इसका इस्तेमाल भी निगरानी के लिए किया जा सकता है. इसमें कैमरे लगे हैं जो दिन रात काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ धांसू स्मार्टफोन और टीवी ही नहीं, कमाल के टैंक और गनर रोबोट भी बनाती है सैमसंग

ये भी पढ़ें: AI In Defence: सेना को सौंपी गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड 75 सैन्य तकनीक, राजनाथ सिंह बोले-मानव कल्याण के लिए भी हो इसका इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget