एक्सप्लोरर

कौन सी छोड़ेंगे सिक्किम के मुख्यमंत्री? प्रेम सिंह तमांग ने बताया

प्रेम सिंह तमांग को चुनाव नियम 1961 की धारा 67/ए के तहत चुनाव परिणाम जारी होने के 14 दिनों के भीतर दो निर्वाचन क्षेत्रों में से एक को छोड़ने पर फैसला लेना था.

सिक्किम के मुख्यमंत्री (Sikkim Chief Minister) प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार (14 जून, 2024) को कहा कि वह सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट छोड़ रहे हैं और रेनॉक सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया और कहा कि वह एक सीट छोड़ रहे हैं. उन्होंने राज्य की जनता से माफी भी मांगी और कहा कि उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री तमांग को 14 दिन के अंदर दोनों में से कोई एक सीट छोड़ने का फैसला लेना था.

राज्य में विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष तमांग ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी. साथ ही उनकी पार्टी ने राज्य की 32 में से 31 सीट जीतते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई.

तमांग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं सोरेंग-चाकुंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों से क्षमा मांगता हूं क्योंकि मैंने उसे छोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि एक ईमानदार और वफादार पार्टी पदाधिकारी को विधायक के रूप में आपकी सेवा करने का अवसर मिल सके.'

तमांग ने इस फैसले का ऐलान ऐसे समय में किया जब उन्हें चुनाव नियम 1961 की धारा 67/ए के तहत चुनाव परिणाम जारी होने के 14 दिनों के भीतर दो निर्वाचन क्षेत्रों में से एक को छोड़ने पर फैसला लेना था. सिक्किम विधानसभा में लगातार सातवीं बार विधायक बने तमांग ने कहा, 'कल 15 जून को इस निर्णय का अंतिम दिन है. इसलिए भारी मन से आज मैंने इस अहम फैसले का एलान किया.'

पिछली विधानसभा में मुख्यमंत्री तमांग के बेटे आदित्य ने सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था. तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय ने शपथ लेने के एक दिन बाद ही बृहस्पतिवार को नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उन्होंने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार बिमल राय को हराकर इस सीट से जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ेंः-
राहुल नहीं बनना चाहते हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता! आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget