एक्सप्लोरर

सिख समुदाय कोरोना मरीजों के लिए बना मसीहा, ऑक्सीजन सिलिंडर से लेकर खाना खिलाने का उठाया जिम्मा

कोरोना के संकट काल में भी सिख समाज अपने-अपने तरीके से हर वक्त हर प्रकार की मदद दे रहा है. मुंबई के सिंह सभा गुरुद्वारा कोरोना काल में मदद का केंद्र बना हुआ है.

मुंबई: समाज पर आई किसी भी आपदा और विपदा के लिए सिख समाज हर वक्त मदद के लिए तैयार रहता है. कोरोना के संकट काल में भी सिख समाज अपने-अपने तरीके से हर वक्त हर प्रकार की मदद दे रहा है. मुंबई के सिंह सभा गुरुद्वारा कोरोना काल में मदद का केंद्र बना हुआ है.

मुंबई के तमाम गुरुद्वारों का केंद्र सिंह सभा गुरुद्वारा कोरोना मरीजों और जरूरतमंदों को खाना, राशन के साथ-साथ ऑक्सीजन भी मुहैया करा रहा है. सिंह सभा द्वारा खाने के लंगर के साथ-साथ ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की गई है.

ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है

कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके लिए रिफंडेबल डिपॉजिट देख कर कोई भी जरूरतमंद ऑक्सीजन सिलिंडर ले जा सकता है. ऑक्सीजन की किल्लत ना हो इसलिए समय-समय पर इन ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग की जाती है दूरदराज से लोग इस गुरुद्वारे में ऑक्सीजन सिलिंडर लेने आ रहे हैं.

जो लोग ऑक्सीजन सिलिंडर लेने गुरुद्वारा में आ रहे हैं उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर के अलावा ऑक्सीजन किट भी मुहैया कराई जा रही है. जिसके साथ-साथ पानी भी उपलब्ध कराया जाता है जिससे जरूरतमंद को यहां-वहां भटकना ना पड़े.

गुरुद्वारा इन कैंसर मरीजों का सहारा बना हुआ है

सिंह सभा गुरुद्वारा मुंबई के दादर इलाके में स्थित है जहां से देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल टाटा कैंसर हॉस्पिटल महज कुछ दूरी पर स्थित है. इस कैंसर अस्पताल में देशभर से लोग इलाज करवाने आते हैं. कोरोना की इस घड़ी में इन कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को रहने और खाने की दिक्कत हो रही थी ऐसे पर यह गुरुद्वारा इन कैंसर मरीजों का सहारा बना हुआ है. यहां 50 से अधिक की संख्या में कैंसर मरीज इस गुरुद्वारा में रहते हैं. यहां रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं. कैंसर मरीजों के बीच संक्रमण न फैले और सामाजिक दूरी बनी रहे इसलिए प्रत्येक कैंसर मरीज और उसके परिजन को अलग अलग कमरा दिया जाता है.

जरूरतमंदों को बोरी भरकर महीने भर का राशन दिया जा रहा है

कोई भी व्यक्ति भूखा पेट ना सोए यही सच्ची सेवा है और गुरुद्वारे के लंगर इस सेवा के प्रतीक हैं. सिंह सभा गुरुद्वारा के माध्यम से मुंबई और आसपास के इलाकों के जरूरतमंदों को पूरे महीने भर का राशन उपलब्ध कराया जाता है. एक तरफ जहां इस गुरुद्वारे में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को लंगर का खाना उपलब्ध कराया जाता है वहीं जरूरतमंदों को उनके घर तक एक बोरी में भरकर महीने भर का राशन उपलब्ध कराया जाता है.

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप माफी तो मांगते हैं लेकिन कोर्ट में', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
'आप माफी तो मांगते हैं लेकिन कोर्ट में', राहुल गांधी पर BJP का पलटवार
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget