एक्सप्लोरर

मूसेवाला की हत्या पर हंगामा: पंजाब-चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दिल्ली में केजरीवाल के घर का किया घेराव

Sidhu Moose Wala Murder: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मूसेवाला की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव कर रहे हैं.

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद राजनीति तेज हो गई है. मूसेवाला की हत्या के विरोध में आज कांग्रेस ने पंजाब (Punjab) से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब में आम आमदी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर का घेराव कर रहे हैं. इस मामले में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि हत्या में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम मान ने हत्याकांड की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की बात कही है.

केजरीवाल के घर का घेराव कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मूसेवाला की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है.

जम्मू में भी विरोध प्रदर्शन

मूसेवाला हत्याकांड के विरोध में जम्मू में भी युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में नशा और आतंकवाद बढ़ रहा है. पार्टी ने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान विफल रहे हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. भड़के के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान का पुतला भी फूंका और आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए.

वहीं, मूसेवाला की हत्या पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुनील जाखड़ ने कहा, ''ये बहुत ही दुखदायी घटना है. पूरे पंजाब को बहुत बड़ा सदमा लगा है. इस घटना ने पंजाब में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेनाकाब किया है. ऐसी घटना दोबारा न घटे, इसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पुलिस को काम करने देना चाहिए.''

यह भी पढ़ें-

'सुरक्षा में कटौती की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराएंगे जांच', मूसावाला के पिता की चिट्ठी पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

Moose Wala हत्याकांड के तिहाड़ जेल से जुड़े तार, गैंगस्टर ने विदेश फोन कर रची थी मर्डर की साजिश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget