एक्सप्लोरर

Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, छठा शूटर दीपक मुंडी समेत 3 नेपाल से गिरफ्तार

Sidhu Moose Wala: पुलिस का दावा है कि सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करने वाली बोलेरो में शूटर दीपक मुंडी ही बैठा था. इसी बोलरो से गोलीबारी कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी.

Siduhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या में शामिल 6 शूटरों में से आखिरी फरार शॉर्प शूटर दीपक मुंडी (Deepak Mundi) और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब (Punjab) के डीजीपी ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की मदद से पंजाब और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने साथ मिलकर एक ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया जिसके तहत दीपक मुंडी और उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजेंद्र उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने जानकारी दी कि तीनों को पश्चिम बंगाल में नेपाल की सीमा (Nepal Border) से गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला की गड़ी का पीछा करने वाली बोलेरो में शूटर दीपक मुंडी ही बैठा था. इसी बोलरो से गोलीबारी कर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी. वहीं, मूसेवाला हत्याकांड में कपिल पंडित और राजेंद्र ने लॉजिस्टिक, हथियार की सप्लाई की मुहिया कराई थी. वहीं इन दोनों ने ही शूटरों को छिपने की जगह भी उपलब्ध कराई थी. 

भुज में पुलिस की दबिश से बचा

दीपक मुंडी सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में वांटेड था. पुलिस ने मीडिया को बताया कि मूसेवाला की हत्या के बाद दीपक मुंडी गुजरात के भुज में बाकी शूटर्स से अलग हो गया था लेकिन पुलिस टीम की दबिश देने से एक दिन पहले वह भुज के ठिकाने से अलग हो गया था. 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मोहाली के अकाली नेता विक्की मिडुखेड़ा और चंडीगढ़ में गैंगस्टर गुरलाल की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. बता दें कि अगस्त 2021 में मोहाली में विक्की मिडुखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

चार्जशीट हुई दाखिल

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में उन सभी लोगों का नाम शामिल है जो मूसेवाला की हत्या में किसी भी तरह से शामिल हैं. चार्जशीट में सभी अभियुक्तों के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है. बता दें क चार्जशीट में 34 लोग नामजद किए गए हैं. 

इसे भी पढ़ेंः-

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा एलान, कहा- जहां भी होगी AAP की सरकार, संविदा कर्मचारियों को करेंगे पक्का

Kangana Ranaut On Brahmastra: रणबीर-आलिया की फिल्म पर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कहा- 'अयान मुखर्जी ने फूंक दिए 600 करोड़'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget