एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद येदियुरप्पा को CM पद से हटा दिया जाएगा- सिद्धारमैया

इससे पहले भी सिद्धारमैया ने ये दावा किया था. तब मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया के दावों का खंडन करते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना करार दिया था.

बेंगलुरु: कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्धारमैया ने रविवार को दोबारा दावा किया कि 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदल देगी. इससे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया के ऐसे ही दावों का खंडन किया था और गैर जिम्मेदाराना बयान करार दिया था.

येदियुरप्पा ने यह भी कहा था कि कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस की हार होने के बाद पार्टी सिद्धारमैया को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा देगी. सिद्धारमैया ने कहा, “मुझे सूचना मिली है कि 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद बदलाव होगा. परिवर्तन के लिए लंबे समय से बातचीत की जा रही है.”

शिवमोगा में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी में दो से तीन गुट हैं और बदलाव के लिए छह महीने से भी अधिक समय से बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा, “मेरे पास जो सूचना है उसके मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व भी बदलाव चाहता है क्योंकि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है.”

इससे पहले भी सिद्धारमैया ने कहा था कि 10 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाएगा. प्रदेश बीजेपी द्वारा इसका खंडन किये जाने के बावजूद अटकलें लगाई जा रही हैं कि 77 साल के येदियुरप्पा की आयु को देखते हुए उन्हें पद से हटाया जा सकता है. बता दें कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग हुई. आखिरी चरण का मतदान सात नवंबर को संपन्न हुआ. नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

Bihar Polls: स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गईं EVM, 55 मतगणना केंद्रों पर CCTV से निगरानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget