एक्सप्लोरर

Bihar Polls: स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखी गईं EVM, 55 मतगणना केंद्रों पर CCTV से निगरानी

10 नवंबर को वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में बनाए गए कुल 55 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने सीसीटीवी से निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित व्यापक इंतजाम किए हैं. मुख्य चुनाव अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी हैं. 10 नवंबर को वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में बनाए गए कुल 55 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

श्रीनिवास ने बताया कि ईवीएम तथा मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए राज्यभर में केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएएफपी) की कुल 19 कंपनी तथा मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 59 कंपनी तैनात की गयी हैं. बता दें सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब सौ जवान होते हैं .

अधिकारी ने कहा कि 55 मतगणना केंद्रों के भीतरी हिस्से में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गयी है, जबकि बिहार सैन्य पुलिस बल को मध्य पंक्ति की सुरक्षा में लगाया गया है तथा जिला सशस्त्र पुलिस बाहरी पंक्ति में तैनात है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में संपन्न हुए मतदान में वोटों की गिनती के लिए राज्य के सभी 38 जिलों के कुल 55 मतदान केंद्र और 414 हॉल बनाए गए हैं.

बिहार के चार जिलों-पूर्वी चंपारण (12 विधानसभा क्षेत्र), गया (10 निर्वाचन क्षेत्र), सीवान (आठ निर्वाचन क्षेत्र) और बेगूसराय (सात) में सबसे अधिक तीन-तीन मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है. बाकी जिलों में एक या दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

प्रदेश की राजधानी पटना में, जहां सबसे अधिक 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए एएन कॉलेज में केवल एक मतदान केंद्र की स्थापना की गयी है जहां मतगणना के लिए 30 काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं. मुजफ्फरपुर जिला जहां 11 निर्वाचन क्षेत्र हैं, में भी वोटों की गिनती के लिए एक ही मतगणना केंद्र बनाया गया है.

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का स्क्रीन जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नियमित रूप से उनकी निगरानी की जा रही है. डाक के जरिए डाले गए मतों की पहले गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी.

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था.

तीसरे और अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है. बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है.

यह भी पढ़ें:

Bihar Polls: RJD ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिया सख्त निर्देश, कहा- अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दाश्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget