एक्सप्लोरर

पत्रकार शुजात बुखारी की हत्याकांड में एक संदिग्ध गिरफ्तार, ISI ने रची थी साजिश

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को आतंकियों ने राइजिंग कश्मीर से संपादक शुजात बुखारी और उनके दो पीएसओ की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन संदिग्ध अभी फरार हैं. हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. कश्मीर के आईजी स्वयं प्रकाश पाणि ने प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि सदिंग्ध की पहचान जुबैर कादरी के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि कादरी, बुखारी के साथ एक पीएसओ की पिस्तौल चुराते हुए वीडियो में नजर आ रहा है. पिस्तौल बरामद किये जाने और अपराध स्थल पर उसकी मौजूदगी के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है.

आईएसआई के इशारे पर गोली मारी गई- जनरल ए के भट्ट 

आईजी स्वयं प्रकाश पाणि ने पत्रकार की हत्या को एक आतंकवादी हमला बताया है. इस बीच 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट ने कहा कि उनका आकलन है कि बुखारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर गोली मारी गई है. पुलिस ने एक वीडियो स्क्रीन जारी की है, जिससे यह पता चलता है कि एक दाढी वाला व्यक्ति संपादक के वाहन के आंतरिक हिस्से का मुआयना कर रहा है. इस वीडियो को वहां एक राहगीर ने बनाया था.

सामने आ गया पाकिस्तान का दोहरा रवैया

इस खुलासे के साथ ही एक बार फिर पाकिस्तान का दोहरा रवैया सामने आ गया, पाकिस्तान एक ओर बुखारी के निधन पर दुख जता रहा है वहीं दूसरी ओर उनके हत्याकांड में आईएसआई के हाथ होने की बात सामने आ रही है. आईबी के सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि शुजात बुखारी पर हमला करने वालों में आतंकी नावेद जाट शामिल हो सकता है. वो जम्मू कश्मीर के एक अस्पताल से भाग गया था. अभी उसने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से हाथ मिला लिया है और लश्कर से भी उनके संबंध है.

चार संदिग्धों के स्केच जारी किए थे

पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस ने चार संदिग्धों की तस्वीरें जारी की थीं. इसमें तीन संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आए थे. इन्हें सीसीटीव पुटेज में भी देखा गया था. इसके अलावा एक चौथे संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की गई. जानकारी के मुताबिक ये संदिग्ध शुजात बुखारी के तीसरे पीएसओ की रायफल लेकर भागा था.

कल पत्रकार पर हुआ था हमला

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को आतंकियों ने राइजिंग कश्मीर से संपादक शुजात बुखारी और उनके दो पीएसओ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शुजात को गोली उस वक्त मारी गई जब वो अपने दफ्तर के इफ्तार के जा रहे थे.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की घटना की निंदा जम्मू कश्नमीर में 1990 से लेकर अब तक 17 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने बुखारी की हत्या की निंदा है. प्रेस क्लब की ओर जारी बयान में कहा गया कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया रमजान के पवित्र महीने में शुजात बुखारी की हत्या से हैरान और दुखी है. यह दर्शाता है कि पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भी बुखारी की हत्या की निंदा की. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बयान में कहा कि  बुखारी संयम की आवाज और बड़े दिल वाले संपादक थे, जिन्होंने कश्मीर में युवा पत्रकारों के बड़े काडर को शिक्षा देने का काम किया. एक पत्रकार पर हमला फ्री प्रेस और जीवित लोकतंत्र की नींव को चुनौती देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget