एक्सप्लोरर

देश में अमन-शांति लाने के लिए साइकिल से भारत यात्रा पर निकला युवक, 51000 किमी यात्रा का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से शुभम शर्मा 51 हजार किलोमीटर के लक्ष्य से भारत यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा से उनका मकसद देश के लोगों के बीच भाईचारा और अमन शांति पैदा करना है.

मुंबई: देश में अमन और शांति लाने की जिद लिए यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला 23 साल का एक युवक साइकिल लेकर शांति यात्रा पर निकल पड़ा है. यात्रा पर निकले इस युवक का नाम शुभम शर्मा है. शुभम का साइकिल से 51 हजार किलोमीटर की यात्रा करने का लक्ष्य है. इस यात्रा का मकसद देश की जनता को एकता का पाठ पढ़ाना, नफरत की राजनीति से बचाना और पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है. इसके लिए शुभम भारत में मौजूद सभी धर्मिक स्थलों का दर्शन करने वाले हैं.

जहां 23 साल की उम्र में युवक किसी अच्छी कंपनी में सुकून की नौकरी पाने की होड़ में लगे रहते हैं वहीं समाज में कुछ शुभम जैसे लोग देश के लिए कुछ कर गुजरने के बारे में सोचते हैं. शुभम का कहना है कि वो लोगों को नफरत की राजनीति से बचाना और पर्यवरण के प्रति जागरूक करना चाहते हैं. शुभम ये सब करने के लिए केवल एक साइकिल के सहारे यूपी से भारत की यात्रा पर निकल पड़े हैं. शुभम की जिद है कि वो अपने इस उद्देश्य को पूरा करके ही घर वापस लौटेंगे. शुभम ने इस शांति यात्रा की शुरुआत यूपी के मुरादाबाद से की है. यात्रा पर निकले युवक ने साइकल पर ही अपना एक छोटा से घर बना रखा है. वहीं तरह-तरह के भाईचारे के संदेश दने वाले पोस्टर्स भी लगा रखे हैं.

नौ महीने पहले की यात्रा की शुरुआत

शुभम ने यात्रा का शुभारंभ नौ महीने पहले यूपी के मुरादाबाद से किया था. 13 मई को शुभम यूपी के गंगोत्री से पवित्र जल लेकर निकले थे. जिसके बाद शुभम ने दस ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. इस दौरान वे भारत के अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर जाकर दर्शन कर चुके हैं और अब उन्होंने मुंबई में प्रवेश किया है.

बी कॉम के छात्र शुभम का कहना है कि वो हर राज्य में जाकर इस यात्रा के मध्य से लोगों से मिलते हैं, उनसे बात करते हैं और उन्हें एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं. यात्रा के दौरान ये जिनसे भी मिलते हैं कोई ना कोई खुश होकर शुभम कोई भेंट देता है. लोग उनके इस संकल्प की सराहना करते हैं. शुभम का कहना है कि इस यात्रा में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन भगवान, अल्लाह, वाहे गुरु और गॉड उन्हें यात्रा को सफल बनाने के लिए शक्ति प्रदान करते हैं.

अब तक 21 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके हैं

शुभम यूपी से मुम्बई तक कुल 21 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं. 30 हजार किलोमीटर का सफर अभी पूरा करने का शुभम का लक्ष्य है. जिसके लिए उन्हें ढाई साल लग जाएंगे. मुंबई के बाद शुभम अमृतसर, रामेश्वरम, नौ देवी, गंगनाथ, पशुपतिनाथ, गंगासागर, बद्रीनाथ, तिरुपति और बालाजी जैसी जगहों के दर्शन करेंगे. इन सभी जगहों से आशीर्वाद लेकर शुभम चार धाम जाएंगे जहां वे देश और देशवासियों की खुशहाली के लिए दुआ मांगेंगे.

इस यात्रा के माध्यम से शुभम लोगों से कहना चाहते है कि धर्म और जाति से ऊपर उठकर देखें. शुभम बताते हैं कि आज वो जितनी भी धर्मिक स्थलों पर जाते हैं सभी लोग उन्हें रुद्राक्ष और मौली भेंट स्वरूप देते हैं. वो ये नहीं मानते हैं कि ये अल्लाह का घर है या शिव का घर है.

ये भी पढ़ें

शाहीन बाग की महिलाओं ने पीएम मोदी और अमित शाह को दिया निमंत्रण, पोस्टर हाथ में लेकर किया इनवाइट

जम्मू कश्मीर: पुलवामा शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भिड़े छात्र गुट, मामूली सी बात पर हुई धक्कामुक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget