एक्सप्लोरर

शाहीन बाग की महिलाओं ने पीएम मोदी और अमित शाह को दिया निमंत्रण, पोस्टर हाथ में लेकर किया इनवाइट

अमित शाह ने कल सीएए को लेकर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत का एलान किया था. जिसके बाद आज शाहीन बाग की कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने दिल की शेप के पोस्टर के जरिए पीएम मोदी और अमित शाह को बातचीत के लिए इनवाइट किया

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी को भी संदेह या परेशानी है तो वह उससे मिलकर चर्चा करेंगे. इसके बाद अब सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में से कुछ महिलाओं ने पीएम मोदी और अमित शाह को बात करने का निमंत्रण दिया है. महिलाओं ने दिल की शेप में सजे हुए पोस्टर लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को निमंत्रण दिया.

बातचीत के लिए अमित शाह ने दिया था बयान 

दरअसल कल अमित शाह ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी को भी संदेह या परेशानी है तो वह उससे चर्चा करने के लिए तैयार हैं. संपर्क करने के लिए तीन दिन के अंदर समय दिया जाएगा. उन्होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को भी यह संदेश दिया के वो शांतिपूर्वक प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं मगर हिंसा के खिलाफ हैं और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी भी उनसे मिल सकते हैं और बात कर सकते हैं.

सरकार के खिलाफ नहीं, कानून के खिलाफ

अमित शाह के दिए हुए बयान पर शाहीन बाग में पिछले 62 दिनों से प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने जवाब दिया कि गृह मंत्री अमित शाह को पिछले कई दिनों से हम शाहीन बाग बुला रहे हैं, वो यहां आएं हम उनसे बात करेंगे. हम उनके या सरकार के खिलाफ नहीं हैं बल्कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हैं.

बुजुर्ग महिला बोलीं- 'मोदी मेरे बेटे जैसे हैं'

शाहीन बाग़ में कड़ाके की ठंड हो या फिर बारिश, शाहीन बाग की बुज़ुर्ग महिलाएं भी हर परिस्थिति का सामना करते हुए प्रदर्शन में जुटी हुई हैं. उन्हीं में से एक बुजुर्ग महिला ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी उनके बेटे जैसे हैं चाहे उन्हें किसी और ने जन्मा हो लेकिन वो उन्हें अपना बेटा ही मानती हैं. उन्होंने कहा कि एक मां अपने बेटे को बुला रही है वो यहां आएं हमारी बात सुनें. हम यही चाहते हैं के सीएए को वापस लिया जाए. साथ ही एनआरसी और एनपीआर को भी लागू ना करने का वादा किया जाए तब ही हम यहां से हटेंगे. हम उनसे अमित शाह से मिलने नहीं जाएंगे वो खुद हमसे मिलने आएं."

एक महिला जो अपना नाम शाहीन बाग की शाहीन बताती हैं उन्होंने कहा, "आज प्यार का दिन है इस लिए आज वो प्रधानमंत्री से यही निवेदन करेंगी कि वो अपनी बहनों से मिलें. आसाम में क्या हुआ वो उसकी सफाई दें. उन्होंने कहा था के छांट के निकालेंगे. अब हम यही चाहते हैं वो यहां आएं और हमसे बात करें."

ये भी पढ़ें

वैलेंटाइन डे: आपकी जोड़ी टीवी की किस मशहूर जोड़ी से मिलती है, 'सास बहू और साजिश' पर कुछ सवालों के जवाब देकर जानें जापान के क्रूज पर फंसी भारत की बेटी, मदद के लिए लगाई मोदी सरकार से गुहार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget