एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Accused: जेल में कानून की किताब पढ़ना चाहता है आरोपी आफताब, ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिनों के लिए बढ़ी

Shraddha Murder Case: दिल्ली की एक अदालत ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत को अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.

Shraddha Walker Murder case : राजधानी दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walkar Murder Case) मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला अब कानून की किताब पढ़ना चाहता है. उसने अपने लिए कानून की किताबों की डिमांड की है. दूसरी तरफ कोर्ट ने अधिकारियों को आफताब के लिए गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है. दिल्ली की अदालत ने मंगलवार को श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.

श्रद्धा वालकर मर्डर केस

इससे पहले, जेल अधिकारियों ने उन्हें अमेरिकी उपन्यासकार पॉल थेरॉक्स के एक यात्रा वृत्तांत 'द ग्रेट रेलवे बाजार: बाय ट्रेन थ्रू एशिया' की एक प्रति प्रदान की थी, जब उसने उनसे पढ़ने के लिए अंग्रेजी उपन्यास और साहित्य की किताबें प्रदान करने का अनुरोध किया था. आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के लगभग 35 टुकड़े कर दिए थे. इन टुकड़ों को उसने दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित अपने घर पर  फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें जंगल के अलग-अलग  हिस्सों में फेंकता था.

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

इससे पहले आफताब की न्यायिक हिरासत की अवधि बीते शुक्रवार को चार दिन के लिए बढ़ाई गई थी. वहीं 23 दिसंबर को पूनावाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. आफताब के वकील ने शुक्रवार को उसके डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए कोर्ट में एक आवेदन दिया था. नवंबर 2022 में जब श्रद्धा के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया था. आरोपी और मृतक दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और मई में दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में शिफ्ट हो गए थे.

ये भी पढ़ें:  Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, कोर्ट ने पुलिस को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget