एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, कोर्ट ने पुलिस को दिए ये निर्देश

श्रद्धा हत्याकांड में मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला को जेल में ठंड सता रही है. कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि पूनावाला को जेल में गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएं.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की न्यायिक हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है. वहीं कोर्ट ने अधिकारियों को उन्हें गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है.

इससे पहले, 4 जनवरी को डीएनए रिपोर्ट ने केस में एक बड़ा खुलासा किया. डीएनए रिपोर्ट से पता चला कि पुलिस जांच के दौरान जो बाल और हड्डी बरामद किए थे वो मृतका श्रद्धा के ही थे. दिल्ली पुलिस ने कहा कि नमूनों की माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट पीड़िता के पिता और भाई के डीएनए से मेल खाती है. नमूने परीक्षण के लिए हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग डायगोनैटिक में भेजे गए थे.

विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, "माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए रिपोर्ट में श्रद्धा वॉकर के साथ बाल और हड्डी के नमूने के मिलान की पुष्टि हुई है. दिल्ली पुलिस को सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स से रिपोर्ट मिली है."

डेटिंग ऐप पर मिले थे श्रद्धा और आफताब

विशेष सीपी ने ये भी कहा, "हड्डी का एक टुकड़ा और बालों का एक गुच्छा मृतक के पिता और भाई के साथ मेल खाता है, जो हड्डी और बालों की पहचान को स्थापित करता है." बता दें कि श्रद्धा और आफताब 2018 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे. बाद में 8 मई 2022 को वे दिल्ली शिफ्ट हो गए और किराए के फ्लैट में रहने लगे.

बता दें, पिछले साल 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटने के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया था. दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शरीर के अंगों की तलाश के दौरान महरौली वन क्षेत्र से हड्डियों के 13 टुकड़े बरामद किए थे. 

ये भी पढ़ें- Delhi: जिस दिन दिया बच्चे को जन्म उसी दिन कर दी हत्या, तीसरी मंजिल से फेंका, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget