एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: दो साल पहले श्रद्धा की शिकायत पर क्यों नहीं हुई थी आफताब की गिरफ्तारी? मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब

Shraddha Murder Case: श्रद्धा ने दो साल पहले 23 नवंबर 2022 को मुंबई के तुलींज पुलिस स्टेशन में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Shraddha Murder Case: दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस केस में अब बड़ा अहम सुराग हाथ लगा है. जानकारी के मुताबिक, आफताब दो साल पहले ही श्रद्धा को मारना चाहता था. इतना ही नहीं उसने श्रद्धा को काटकर फेंकने की धमकी भी दी थी. श्रद्धा ने मुंबई के तुलींज पुलिस स्टेशन में आफताब के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी. यदि उसी वक्त आफताब पर कार्रवाई हो जाती, तो श्रद्धा शायद आज जिंदा होती. मुंबई पुलिस ने अब ABP न्यूज को बताया है कि आखिर क्यों वो उस वक्त आफताब पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकी थी?

श्रद्धा को मारने के लिए आफताब दो साल पहले ही मारकर ठिकाने लगा देता, लेकिन श्रद्धा पुलिस के पास पहुंच गई. पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की वजह से श्रद्धा उस वक्त जिंदा बच गई, लेकिन अब आफताब ने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने श्रद्धा की लाश को 35 टुकड़ों में काटकर महरौली के जंगल में आवारा जानवरों के खाने के लिए फेंक दी. श्रद्धा की पुरानी पुलिस शिकायत सामने आने के बाद ये स्पष्ट हो गया कि आफताब बड़ा शातिर है और उसने बड़ी प्लानिंग के साथ श्रद्धा का कत्ल किया है. 

टुकड़े-टुकड़े करने की दी थी धमकी

श्रद्धा ने दो साल पहले 23 नवंबर 2022 को मुंबई के तुलींज पुलिस स्टेशन में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में उसने लिखा, 'मैं श्रद्धा वॉकर उम्र 25 वर्ष आफताब पूनावाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती हूं. आफताब, विजय विहार काम्प्लेक्स के रीगल अपार्टमेंट में रहता है. मुझे गलियां देता है और बेरहमी से मारता है. आज आफताब ने मेरी हत्या करने की कोशिश की और मुझे मारा. आज मेरा गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की. उसने मुझे धमकाया, ब्लैकमेल किया और कहा कि मेरे टुकड़े-टुकड़े कर फेक देगा.'

हमेशा श्रद्धा को मारता-पीटता था 

श्रद्धा ने अपनी शिकायत में आगे लिखा, आज 6 महीने से आफताब मुझे मारता है, लेकिन मुझमें पुलिस में आकर शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं हुई, क्योंकि आफताब ने मेरी हत्या करने की धमकी दी है. आफताब के मां-बाप को यह पता है की आफताब मुझे मारता है और हत्या करने की कोशिश की. उन्हें यह भी पता है की हम लिव इन रिलेशन में रहते है और सप्ताह के अंत में वो आफताब से मिलने भी आते हैं. हम शादी करने वाले थे और आफताब के परिवार का आशीर्वाद भी मिला है इसलिए हम अब तक साथ रह रहे थे.

श्रद्धा को आफताब पर शक हो गया था?

श्रद्धा ने लिखा- हम शादी करने वाले थे और आफताब के परिवार का आशीर्वाद भी मिला है इसलिए हम अब तक साथ रह रहे थे. आज के बाद मैं आफताब के साथ नहीं रहना चाहती. अगर मुझे किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति पहुंचती है तो यह माना जाए कि यह चोट आफताब ने पहुंचाई है क्योंकि आफताब ने मुझे कहीं भी दिख जाने पर हत्या करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता है.

पुलिस ने क्यों नहीं की ठोस कार्रवाई?

जब मुंबई पुलिस से इस मामले की जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि श्रद्धा ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. वसई विरार के डीसीपी सुहास बाउचे ने बताया कि श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ मारपीट और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. उस मामले पर जांच हुई थी. हमारे जांच अधिकारी उसके घर भी गए थे, लेकिन उसने मामले की जांच आगे करने के लिए मना कर दिया था और कंप्लेन वापस ले ली थी. उसने कहा था कि उसके मां-बाप से उसकी बात हो गई और समझौता हो गया है.

ये भी पढ़ें-Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के बाद परिवार के साथ बेखौफ घूम रहा था आफताब, परिवार से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
LIVE: लोकसभा में बजा पूरा वंदे मातरम, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget