एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया एलान, कोरोना संक्रमण खत्म होने पर करेंगे गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे.

भोपालः कोरोना वायरस से दुनिया भर में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 61 हज़ार के पार चली गई है. अब तक दुनिया भर में जानलेवा कोरोना वायरस के कारण 11 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संकट समाप्त होने पर वह उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगे. चौहान ने कहा 'कोरोना संकट समाप्त होने पर मैं स्वयं 'गिरिराज जी की परिक्रमा' करने जाऊंगा.'

उल्लेखनीय है कि गोवर्धन और इसके आसपास के क्षेत्र को ब्रज भूमि भी कहा जाता है. यह भगवान श्री कृष्ण की लीलास्थली है. यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया था. गोवर्धन पर्वत को भक्तजन गिरिराज जी भी कहते हैं.

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके उनसे आग्रह किया गया है कि प्रदेश में आगामी त्यौहार घर पर ही रहकर मनाए जाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समुदाय अथवा धर्म के लोग कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में सहयोग कर रहे हैं तथा पिछले त्यौहार भी उन्होंने घर पर रहकर ही मनाए हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि दुबई से आए एक परिवार ने मृत्युभोज का आयोजन किया था. जिसकी वजह से मुरैना में संक्रमण फैला. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस संकट की घड़ी में लोग मृत्युभोज, विवाह आदि का आयोजन न करें. उन्होंने दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही.

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति विदेश यात्रा पर दुबई गया था और वह लॉकडाउन होने से पहले मुरैना वापस लौट आया था. वापस आने के बाद उसने अपनी विदेश यात्रा की जानकारी नहीं दी थी. इसी दौरान इस व्यक्ति के किसी परिजन की किसी अन्य बीमारी से मौत हो गई थी. जिसके मृत्युभोज में कई लोग शामिल हुए थे. इस व्यक्ति के संपर्क में आने से उसकी पत्नी सहित 11 लोग मुरैना में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये और वायरस इलाके में तेजी से फैल गया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कहना है कि 'कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पैदा हुई संकट की इस घड़ी में हम सब प्रधानमंत्री के सुझावों पर पूरा अमल करें और उनके साथ खड़े होकर संकट का सामना करें.' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से घर पर ही रह कर योग, व्यायाम, ध्यान करने को कहा है. इसके साथ ही उनका कहना है कि सभी धर्मों के लोग ईश्वर से प्रार्थना करें कि हम इस महामारी की चपेट से जल्द ही बाहर निकलें.

क्वारंटाइन बोलने में अटक गईं Monalisa, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो Lockdown में मिलिंद सोमन की 81 वर्षीय मां और उनकी पत्नी ऐसे कर रहे वर्कआउट, देखें VIDEO
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget