एक्सप्लोरर

Shivraj Singh Chauhan Padyatra: PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर सड़कों पर उतरेंगे शिवराज, इस जगह से शुरू करेंगे अपनी यात्रा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विदिशा से ऐतिहासिक पदयात्रा शुरू करने वाले हैं.

Shivraj Singh Chauhan Padyatra: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 मई से अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं. यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यह पदयात्रा निरंतर चलेगी और प्रारंभ में विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में यात्रा निकलेगी. 

देश के अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी शिवराज सिंह पदयात्रा निकालेंगे. शिवराज सिंह सप्ताह में अधिकतम 20 से 25 किमी की यात्रा निकालेंगे. यात्रा के दौरान गांवों में विभिन्न वर्गों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभ सुनिश्चित कराएंगे, उनकी समस्याओं का निराकरण के निर्देश देंगे.

केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी
पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभार्थियों से संवाद करेंगे और योजनाओं के प्रभाव का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करेंगे. इस यात्रा के माध्यम से वे ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, रोजगार सृजन तथा सामाजिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की ओर अग्रसर है. मेरी पदयात्रा का उद्देश्य है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर गांव, हर किसान, हर महिला सशक्त बने. इसके लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे.

केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार
पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी.

लाभार्थियों से करेंगे प्रत्यक्ष संवाद
शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. इसमें स्थानीय भागीदारी भी रहेगी. साथ ही, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन, महिला मंडल आदि को भी यात्रा में शामिल कर सबकी सहभागिता की जाएगी और योजनाओं के प्रभाव को व्यापक बनाया जाएगा.

आगे की योजना अन्य क्षेत्रों की
विदिशा के बाद अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी इसी तरह की पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखी जा सके. इसकी मदद से निम्नलिखित चीजों पर ध्यान दिया जाएगा.

  • यात्रा का होगा सामाजिक और आर्थिक प्रभाव.
  • आत्मनिर्भर भारत मिशन को बल: कृषि, ग्रामीण उद्योग, महिला उद्यमिता, और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान.
  • गरीबीमुक्त गांव: केंद्र की योजनाओं के माध्यम से आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार के अवसरों का विस्तार.
  • महिला सशक्तिकरण: विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना.
  • युवाओं के लिए अवसर: स्वरोजगार और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना.
अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में उड़ रही खिल्ली
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज, PAK में उड़ रही खिल्ली
टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना है? क्या रायपुर में टीम इंडिया हासिल कर लेगी 209 का लक्ष्य?
टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? क्या रायपुर में चेज होगा 209 रनों का लक्ष्य?

वीडियोज

Palash Muchhal in TROUBLE: Smriti Mandhana के बाद अब किसे 'धोखा' दिया ? | ABPLIVE
Bollywood News: जब तिलक बन गया सिंदूर, वीर और ओर्री की केमिस्ट्री ने जीता दिल
3I ATLAS को बनाया गाड़ी और aliens ने मारी सौरमंडल की गेड़ी? | ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: Seher के भगने से घर में छाया अँधेरा, दादा जान की जिंदगी खतरे में (23.01.2026)
SHOCKING! 5 साल का बच्चा हिरासत में! बवाल मच गया! | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
लोकसभा चुनाव 2029 में सीट बदल देंगे बृजभूषण शरण सिंह! कैसरगंज नहीं इस सीट से लड़ने के दिए संकेत
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान में उड़ रही खिल्ली
'2020 में जुल्म और 2026 में ओके', ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड पर पलटे शहबाज, PAK में उड़ रही खिल्ली
टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना है? क्या रायपुर में टीम इंडिया हासिल कर लेगी 209 का लक्ष्य?
टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज कितना? क्या रायपुर में चेज होगा 209 रनों का लक्ष्य?
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर नेता को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती
कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, सीनियर नेता को पार्टी से निकाला, की थी ये बड़ी गलती
Periods After Delivery: बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल, कब डॉक्टर से मिलना होता है जरूरी?
बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल, कब डॉक्टर से मिलना होता है जरूरी?
बिहार कांग्रेस के 6 विधायक छोड़ेंगे पार्टी का साथ? दिल्ली में बैठक के बाद तस्वीर साफ
बिहार कांग्रेस के 6 विधायक छोड़ेंगे पार्टी का साथ? दिल्ली में बैठक के बाद तस्वीर साफ
Embed widget