एक्सप्लोरर

'सरकार की नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी बढ़ा सकती है सांप्रदायिक तनाव' : उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray In Rally: महाराष्ट्र के हिंगोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर हमला किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया.

Uddhav Thackeray Attack On BJP: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार (27 अगस्त) को देश में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों के प्रति लोगों को आगाह किया और तर्क दिया कि बीजेपी अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकती है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक, महाराष्ट्र के हिंगोली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरने ने कहा, “ये मैं नहीं कह रहा हूं, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी थे और तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि बीजेपी 2024 का चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है. उन्होंने 2019 में पुलवामा घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और आशंका जताई है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं.”

‘जय श्री राम का नारा आपको हिंदू नहीं बनाता’

लोगों को सतर्क रहने के लिए कहते हुए शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा, “उन्हें गौरवशाली हिंदू होने पर गर्व है लेकिन हिंदू होने का मतलब मुसलमानों से भेदभाव नहीं है. मुझे बीजेपी से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है. वो कहते हैं कि मैं हिंदुत्व से भाग गया हूं, गलत. मैं मुसलमानों के खिलाफ नहीं हूं. मैं देशद्रोहियों के खिलाफ हूं. देशद्रोहियों को फांसी दे दो लेकिन जय श्री राम का नारा आपको हिंदू नहीं बनाता है. हिंदुओं के लिए नौकरियां कहां हैं?”

उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए आगे कहा, “आप (नरेंद्र मोदी) कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास लेकिन सही मायने में तो सबको लात अपने दोस्तों का विकास है. आप सुनिश्चित करते हैं कि आपके दोस्तों को देश-विदेश में सबकुछ मिले, कॉन्ट्रेक्ट, कंपनियां और संसाधन... आपके दोस्तों के लिए सबकुछ है.”

इंडिया को घमंडिया कहने पर क्या बोले उद्धव?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया को घमंडिया कहा था. इस पर उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, “चांद पर कौन पहुंचा है, श्रीमान मोदी जी? भारत या इंडियन मुजाहिद्दीन. एक प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा बोलने शोभा नहीं देता.” दरअसल, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने के विपक्ष के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि उग्रवादी समूह के नाम में भी इंडिया है.

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, “आपके पास कोई सिद्धांत नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है. आपने अन्य दलों से नेताओं को चुरा लिया है. आपने गद्दारों और चोरों का एक समूह बनाया है. आप दूसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं लेकिन दागी लोगों को अपने विशेष पाउडर से धोकर गले लगाते हैं.”

ये भी पढ़ें: Shiv Shakti Point: चंद्रयान 3 के लैंडिंग वाली जगह के नाम पर सियासत, शिवसेना ने छेड़ा नया राग, संजय राउत ने सुझाया नया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget