एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: शिवसेना के सिंबल पर एक्शन के बाद उद्धव ठाकरे का पहला रिएक्शन- '40 सिर के रावण ने धनुष-बाण फ्रीज करवाया'

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना का सिंबल फ्रीज होने के बाद शिंदे गुट से ज्यादा खुशी बीजेपी को हुई होगी.

Shiv Sena Symbol News: भारत के चुनाव आयोग ने शिवसेना (Shiv Sena) के चुनाव चिन्ह 'तीर-कमान' को शनिवार (8 अक्टूबर) को फ्रीज कर दिया था. शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद रविवार (9 अक्टूबर) को पहली प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाले गुट पर हमला भी बोला.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि 40 सिर के रावण ने प्रभु श्रीराम का धनुष-बाण फ्रीज करवाया है. मुझे दुःख तो हुआ पर गुस्सा इस बात का है कि आपने आपकी मां के सीने में ही छुरा घोंप दिया. इस फैसले के बाद शिंदे गुट से ज्यादा खुशी बीजेपी को होगी कि देखो हमने आपके ही लोगों से आपकी शिवसेना फ्रीज करवा दी. अब कुछ लोग खुद ही शिवसेना प्रमुख बनना चाह रहे हैं, ये अब कुछ ज्यादा ही हो रहा है.

क्या कहा उद्धव ठाकरे ने?

उन्होंने कहा कि शिवाजी पार्क में दशहरा मेला न हो इसका प्रयास किया गया. दशहरे पर दो सम्मेलन हुए, एक तरफ फाइव स्टार इवेंट और दूसरी तरफ सुखी भाकरी खाकर आम आदमी शिवाजी पार्क आया था. उद्धव ठाकरे कौन है? मैं उद्धव बालासाहेब ठाकरे हूं इसलिए मेरी कीमत है. शिवाजी पार्क में हमारा वन बीएचके कमरा था. अचानक मेरे दादाजी ने बालासाहेब से पूछा था कि अपनी समस्या लेकर इतने लोग आ रहे हैं, कोई संगठन बनाओगे या नहीं. बालासाहेब ने कहा विचार चल रहा है. बालासाहेब को प्रबोधनकार ने कहा कि शिवसेना नाम रखो, ऐसे शिवसेना की शुरुवात हुई.

"शिवसेना की एकता तोड़कर क्या मिला?"

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने आगे कहा कि मराठी माणुष के भले के लिए महाराष्ट्र के हितों के लिए शिवसेना बनी थी. पहला चुनाव ठाणे पालिका में जीते, बाद में कई लोग शामिल हुए. हर संकट में, विपदा में शिवसैनिक डटकर खड़ा रहे हैं. कुछ लोगों को लगता है कि मैंने ही किया है बस, लेकिन ऐसा नहीं है बहुत लोग थे जिन्होंने त्याग बलिदान दिया.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना की एकता तोड़कर क्या मिला? शिवसेना के नाम से आपका क्या सम्बंध? जो शिंदे गुट है उनको भी समझ में नहीं आ रहा कि बीजेपी कैसे उनका इस्तेमाल कर रही है. जब आपका उपयोग खत्म होगा आपको भी फेंक दिया जाएगा जैसे ब्रांडेड कम्पनी का शरबत पीकर हम बोतल फेंक देते हैं. शिवसैनिकों को धमकाया जा रहा है. जो इमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने नहीं किया उससे ज्यादा ज्यादती आज हो रही है. 

"बालासाहेब चाहिए पर बालासाहेब का पुत्र नहीं"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी शिवसेना पर बैन लगाने की कोशिश नहीं की, लेकिन आप शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे मेरे पिता और दादाजी ने सिखाया है कि आत्मबल आत्मविश्वास होगा तो डरने की जरूरत नहीं, मैं लड़खड़ाया नहीं, आप भी मत लड़खड़ाओ. अगर हिम्मत है तो बालासाहेब काे नाम का इस्तेमाल मत करो. आपको बालासाहेब चाहिए पर बालासाहेब का पुत्र नहीं. ठाकरे परिवार को छोड़कर शिवसेना को गुलाम बना के रखना है. 

फैसले पर जताई नाराजगी

चुनाव आयोग के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उद्धव (Uddhav Thackeray) ने कहा कि आयोग के इस निर्णय की मुझे अपेक्षा नहीं थी. मुझे न्यायदेवता पर विश्वास है, हमें इंसाफ मिलेगा. कल चुनाव आयोग के आदेश देने के बाद हमनें त्रिशूल, उगता सूरज और मशाल के 3 चिन्ह दिए हैं. इसके अलावा शिवसेना बालासाहेब ठाकरे, शिवसेना बालासाहेब प्रबोधनकार ठाकरे, शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे, दल के लिए तीन नाम भी दिए हैं. चुनाव आयोग का धन्यवाद, उन्होंने हमारी दी जानकारी जनता को बताई. सामने वालों ने अभी तक कुछ नहीं दिया है. चुनाव आयोग अंधेरी के उपचुनाव से पहले हमें चिन्ह और नाम दे. 

ये भी पढ़ें- 

Shiv Sena Symbol: रामदास अठावले ने शिंदे गुट का किया सपोर्ट, ठाकरे खेमे की मांग पर जताई आपत्ति 

Shiv Sena Symbol: ठाकरे गुट ने सिंबल के लिए ECI को दिए तीन नाम, शिंदे गुट बोला- 'तीर-कमान के हकदार हम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget